Get App

Bharat Jodo Yatra: देखें, 135 दिनों तक चलने वाली यात्रा की यादगार तस्वीरें, राहुल-प्रियंका ने बर्फबारी का लिया आनंद

Bharat Jodo Yatra: भारी बर्फबारी के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पिछले चार महीने से चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' का जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को समापन किया गया। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन श्रीनगर में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण और फिर ‘शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम’ में रैली के साथ हुआ। इस यात्रा का आज (30 जनवरी) को 135 दिनों के बाद समापन हुआ। इस दौरान कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों के सीनयिर नेता भी शामिल हुए

Curated By: Akhilesh
अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 19:17
Bharat Jodo Yatra: देखें, 135 दिनों तक चलने वाली यात्रा की यादगार तस्वीरें, राहुल-प्रियंका ने बर्फबारी का लिया आनंद

Bharat Jodo Yatra: 135 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह और सोनवार इलाके में शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एक सार्वजनिक रैली के साथ संपन्न हुई।

Bharat Jodo Yatra: लगातार हो रही बर्फबारी के बावजूद नेशनल कांफ्रेंस (NC) के डॉ. फारूक अब्दुल्ला और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की महबूबा मुफ्ती ने स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की रैली में भाग लिया।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने 136 दिन लंबी अपनी यात्रा के समापन पर रैली में कहा, ‘मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश के लोगों के लिए की है। हमारा मकसद उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को ही नष्ट करना चाहती है।’

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने कहा कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मकसद भारत के उदार और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बचाना है। उन्होंने दावा किया कि देश के उदार और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के हमले का सामना कर पड़ रहा है।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन एवं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार को बर्फबारी का आनंद लिया। कश्मीर में रविवार शाम से शुरू हुई बर्फबारी अभी भी जारी है, जो इस मौसम की पहली बड़ी बर्फबारी है।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने उन पलों को याद किया जब उन्हें फोन पर उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या की सूचना मिली थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हिंसा भड़काने वाले कभी भी उस दर्द को नहीं समझ पाएंगे।

Bharat Jodo Yatra: यात्रा के समापन रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें चेतावनी दी गई थी कि कश्मीर में उन पर हमला किया जा सकता है, लेकिन यहां के लोगों ने हैंड ग्रैनेड नहीं, बल्कि खुले दिन से प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता जम्मू-कश्मीर में इस तरह नहीं चल सकते, क्योंकि वे डरे हुए हैं।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी के साथ 75 साल पहले 1948 की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू श्रीनगर के लाल चौक पर पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं।

रैली को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी संबोधित किया। प्रियंका ने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक यात्रा जहां-जहां गई, इस यात्रा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला। यह समर्थन इसलिए मिला, क्योंकि इस देश में अभी एक जज्बा है- देश के संविधान के लिए, देश की धरती के लिए।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की रैली श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बावजूद आयोजित की गई। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस हिंसा भड़का कर देश के उदार एवं धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को निशाना बना रहे हैं।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधीने शॉल ओढ़ाकर एक-दूसरे का सम्मान किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें