Get App

Bharat Jodo Yatra Pics: राजस्थान में कहीं फुटबॉल खेलते, तो कहीं बैलगाड़ी चलाते नजर आए राहुल गांधी, बहन का भी मिला साथ, देखें दिलचस्प तस्वीरें

Bharat Jodo Yatra Pics: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)' इन दिनों राजस्थान (Rajasthan) में है। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' मंगलवार 13 दिसंबर को राजस्थान में भाई-बहनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra) के नेतृत्व में फिर से शुरू हुई। मंगलवार को पदयात्रा सवाई माधोपुर जिले के जीनापुर क्षेत्र से शुरू हुई। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) भी यात्रा में शामिल हुए।

Akhilesh
अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 19:12
Bharat Jodo Yatra Pics: राजस्थान में कहीं फुटबॉल खेलते, तो कहीं बैलगाड़ी चलाते नजर आए राहुल गांधी, बहन का भी मिला साथ, देखें दिलचस्प तस्वीरें

Bharat Jodo Yatra Pics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के राजस्थान चरण के दौरान यहां लोगों से बातचीत की और बैलगाड़ी की सवारी की। राहुल ने बैलगाड़ी पर करीब 10 मिनट बिताए। राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी यात्रा में शामिल हुए।

Bharat Jodo Yatra Pics: राजस्थान एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है जहां यात्रा ने एंट्री किया है। यह 21 दिसंबर को हरियाणा में एंट्री करने से पहले 17 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Bharat Jodo Yatra Pics: कांग्रेस के मुताबिक, यह यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में एंट्री करने से पहले 17 दिनों में झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों से होते हुए राजस्थान में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Bharat Jodo Yatra Pics: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग बैनर और पार्टी के झंडे लिए शामिल होते देखे गए। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी का लक्ष्य पार्टी कार्यकर्ताओं को लामबंद करना और कथित "देश में विभाजनकारी राजनीति" के खिलाफ आम जनता को एकजुट करना है।

Bharat Jodo Yatra Pics: 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह 'भारत जोड़ो यात्रा' अब तक महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होते हुए तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से होकर गुजर चुकी है।

Bharat Jodo Yatra Pics: 'भारत जोड़ो यात्रा' फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी और 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राजस्थान में यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक जगह फुटबॉल भी खेलते नजर आए।

Bharat Jodo Yatra Pics: 'भारत जोड़ो यात्रा' ने 5 दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश किया था। यह बूंदी पहुंचने से पहले झालावाड़ और कोटा जिलों से गुजर चुकी है और सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों में जाएगी।

Bharat Jodo Yatra Pics: 'भारत जोड़ो यात्रा' के 100 दिन पूरे होने के मौके पर कांग्रेस शुक्रवार को जयपुर में एक संगीत कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान प्रस्तुति देंगी।

Bharat Jodo Yatra Pics: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेता 16 दिसंबर की शाम को जयपुर में संगीत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले गांधी दोपहर में दौसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें