
Republic Day 2023: इस साल गणतंत्र दिवस समारोह कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर आयोजित होगा। पिछले साल राजपथ (Rajpath) का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' किए जाने के बाद औपचारिक तौर पर यहां पहला गणतंत्र दिवस समारोह होगा।
Republic Day 2023: इस साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह का विषय "जन भागीदारी (Jan Bhagidari)" है। 26 जनवरी को कार्यक्रम में लगभग 45,000 लोगों के उपस्थित होने की उम्मीद है। कर्तव्य पथ इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की मेजबानी करेगा।
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान में इस साल 23 झांकियां दिखाई जाएंगी। जिनमें 17 झांकियां विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी। जबकि 6 विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों की हैं। इसके अलावा, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पहली बार झांकी दिखाएगा।
Republic Day 2023: फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेने वाले 44 विमानों में 9 राफेल जेट और हल्के हमलावर हेलीकॉप्टर सहित अन्य विमान शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में 18 हेलीकॉप्टर, 23 लड़ाकू विमान और 8 ट्रांसपोर्टर विमान एयर शो करने के लिए तैयार हैं।
Republic Day 2023: इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में सशस्त्र बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, NCC, NSS, पाइप्स और ड्रम बैंड से कुल सोलह मार्चिंग दल भाग लेंगे। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर परेड में पहली बार महिला कर्मी सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ऊंट दल का हिस्सा होंगी।
Republic Day 2023: समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार सिर्फ देसी हथियारों का प्रदर्शन होगा। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना गणतंत्र दिवस परेड में केवल मेड इन इंडिया हथियारों का प्रदर्शन करेगी।
Republic Day 2023: रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 21 बंदूकों की सलामी भी भारत में बनी 105 MM की इंडियन फील्ड गन्स से दी जाएगी। इन बंदूकों ने ब्रिटिश काल के 25 पाउंडर गन्स की जगह ली है, जिनका इस्तेमाल द्वितीय विश्वयुद्ध में हुआ था। इस साल 26 जनवरी के अवसर पर पहली बार इनका उपयोग होगा।
Republic Day 2023: स्वदेशी रूप से निर्मित हथियार सिस्टम्स में Nag एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और आकाश एयर डिफेंस मिसाइल शामिल होंगे। अन्य स्वदेश निर्मित हथियारों में MBT अर्जुन, K-9 वज्र हॉवित्जर और क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल शामिल होंगे।
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय सशस्त्र बल हॉर्स शो, खुकुरी डांस, गतका, मल्लखंब, कलरीपयट्टू, थांग-टा, मोटरसाइकिल डिस्प्ले, एयर वारियर ड्रिल, नेवी बैंड और मार्शल आर्ट आदि का प्रदर्शन करेंगे।
Republic Day 2023: इस साल पहली बार मिस्र की सैन्य टुकड़ियों और अग्निवीरों को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया जाएगा। सिग्नल कोर से "Daredevils" मोटरसाइकिल सवारों की एक टीम का सह-नेतृत्व एक महिला अधिकारी करेगी।