Get App

FIH Nations Cup: स्पेन को हरा भारत ने जीता नेशन्स कप, फीफा वर्ल्ड कप में छिप गई भारतीय महिला हॉकी टीम की ये बड़ी उपलब्धि, देखें तस्वीरें

FIH Nations Cup: भारत ने एफआईएच हॉकी महिला नेशन्स कप (FIH Women's Hockey Nations Cup) के फाइनल में शनिवार 17 दिसंबर को स्पेन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ महिला हॉकी टीम ने अगले साल होने वाली FIH 2023-2024 प्रो-लीग के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। पहली बार आयोजित टूर्नामेंट को जीतकर महिला हॉकी टीम ने 2023-24 प्रो लीग में अपनी जगह पक्की की है। नेशंस कप हॉकी जीतकर लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट से चैंपियन सॉन्ग पर डांस करते निकलीं

Curated By: Akhilesh
अपडेटेड Dec 19, 2022 पर 19:16
FIH Nations Cup: स्पेन को हरा भारत ने जीता नेशन्स कप, फीफा वर्ल्ड कप में छिप गई भारतीय महिला हॉकी टीम की ये बड़ी उपलब्धि, देखें तस्वीरें

FIH Nations Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया आश्वस्त हैं कि शनिवार को वेलेंसिया में एफआईएच नेशन्स कप में खिताबी जीत के बाद उनकी टीम अगले साल हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों में अच्छे नतीजे देगी।

FIH Nations Cup: सविता ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कहा कि 2022 हमारे लिए अच्छा रहा और भविष्य में हम अधिक जीत और खिताब को लक्ष्य बनाना जारी रखेंगे। अगले साल एशियाई खेल 2022 होने हैं और हम निश्चित तौर पर अच्छा नतीजा हासिल करने की कोशिश करेंगे।

FIH Nations Cup: सविता ने कहा कि एक कप्तान के रूप में मुझे टीम की अपनी साथियों पर बेहद गर्व और खुशी है। सभी ने अपना शत प्रतिशत योगदान दिया और शुरुआत से ही हमने एकाग्रता बनाए रखी। मैदान के अंदर भी और बाहर भी। इस टीम का हिस्सा होना शानदार अहसास है।

FIH Nations Cup: गुरजीत कौर ने फाइनल का एकमात्र गोल दागा और इस डिफेंडर ने कहा कि टूर्नामेंट जीतना उनके और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ लम्हा रहा। उन्होंने कहा कि नेशन्स कप का फाइनल जीतना मेरे और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ लम्हा रहा। हमने शुरुआत से ही इसे लक्ष्य बनाया था और इसे हासिल करके काफी अच्छा लग रहा है।

FIH Nations Cup: इस टूर्नामेंट के दौरान 22 साल की फारवर्ड लालरेमसियामी भारत की ओर से 100 मुकाबले खेलने की उपलब्धि को हासिल करने में सफल रही।

FIH Nations Cup: उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में 100 मैच की उपलब्धि हासिल करने से मैं बेहद खुश हूं। टीम में सभी खिलाड़ियों से मिले समर्थन के लिए मैं उनकी आभारी हूं। लालरेमसियामी ने कहा कि हम बेहद खुश हैं कि हमने नेशन्स कप जीता और भविष्य में हम कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें