IPL Auction 2025: IPl से इन 10 खिलाड़ियों ने कमाए सबसे अधिक पैसे, Photo में देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2025 के लिए IPL गवर्निंग काउंसिल ने हाल ही में मेगा ऑक्शन की तारीखों का एलान कर दिया है। आईपीएल की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इस नीलामी में 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया है। इन 1574 खिलाड़ियों में से 329 कैप्ड स्टार्स हैं, जिसमें 48 भारतीय शामिल हैं। वहीं इस नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के 91 खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने IPL से सबसे अधिक पैसे कमाएं हैं

अपडेटेड Nov 08, 2024 पर 20:32
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
2025 सीजन की तैयारी में फ्रेंचाइजी के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, सऊदी अरब में आयोजित होगा। IPL की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इस नीलामी में 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया है, जिनमें से जल्द ही अंतिम सूची शॉर्टलिस्ट की जाएगी। ऐसे आज हम आपको 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने IPL से सबसे अधिक कमाई की है।  (Image-Google)
2025 सीजन की तैयारी में फ्रेंचाइजी के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, सऊदी अरब में आयोजित होगा। IPL की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इस नीलामी में 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया है, जिनमें से जल्द ही अंतिम सूची शॉर्टलिस्ट की जाएगी। ऐसे आज हम आपको 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने IPL से सबसे अधिक कमाई की है। (Image-Google)

इस लिस्ट में जो पहला नाम है भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा का है। "हिटमैन" के रूप में जाने जाने वाले रोहित शर्मा इस सूची में शीर्ष पर हैं, मुख्य रूप से मुंबई इंडियंस द्वारा लगातार बनाए रखने के कारण, जिससे वह 2008 के बाद से आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने IPL से अब तक करीब ₹210.9 करोड़ की कमाई की है। (Image-Google)

इस लिस्ट में दूसरा नाम और कोई नहीं क्रिकेट के सबसे धुरंधर खिलाड़ी वराट कोहली का है। आरसीबी के सर्वकालिक स्टार, कोहली शुरू से ही फ्रेंचाइजी के साथ बने रहे। विराट ने अब तक IPL से करीब ₹209.2 करोड़ की कमाई की है। (Image-Google)

कैप्टेन कूल के नाम से दुनिया भर के लोगों के दिल में अपनी एक अलग जगह रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लीडर के रूप में, धोनी की विरासत में कई आईपीएल खिताब। माही ने अब तक IPL से करीब ₹176.8 Crores की कमाई की है। (Image-Google)

इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के ही एक और खिलाड़ी ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा का नाम शामिल है। रविन्द्र जडेजा ने ना सिर्फ अपने टीम के लिए बेहतरीन अंदाज में खेला है बल्कि देश के लिए भी उन्होंने कई सारे मैचों को जीतने में अहम भूमिका निभाई है। जडेजा ने IPL से करीब ₹143.01 करोड़ की कमाई की है। (Image-Google)

कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक के रूप में नरेन की गेंदबाजी कौशल और हिटिंग के मिश्रण ने कई बार अपनी टीम को जीत दिलवाई है। नरेन ने करीब ₹125.15 करोड़ की कमाई की है। (Image-Google)

इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के ही एक और खिलाड़ी सुरेश रैना का भी नाम शामिल है। सुरेश रैना ने IPL से करीब ₹110.74 करोड़ की कमाई की है। (Image-Google)

आरसीबी के प्रशंसको के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी रहे डिविलियर्स, जो अपने विस्फोटक खेल के लिए जाने जाते हैं, ने वर्षों के शीर्ष स्तरीय अनुबंधों के माध्यम से बहुत सारा धन कमाया है। AB de Villiers ने करीब ₹102 करोड़ कमाई की है। (Image-Google)

इस लिस्ट में गौतम गंभीर का भी नाम शामिल है। गंभीर ने IPL से करीब ₹94.62 करोड़ कमाई की है। (Image-Google)

धवन की कमाई लगातार आईपीएल खेलने से आती है, जिससे वह लीग में सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं और शीर्ष 10 कमाई करने वालों में शामिल हो गए हैं। धवन ने करीब ₹91.8 करोड़ की कमाई की है। (Image-Google)

Story continues below Advertisement

इस लिस्ट में सबसे आखिरी नाम दिनेश कार्तिक का है। ऑलराउंडर कार्तिक ने करीब ₹86.92 करोड़ की कमाई की है। (Image-Google)