Get App

टैंक की सवारी करते बच्चे और संगम में डुबकी लगाता हुआ साधू, इन सात तस्वीरों से नहीं हटेंगी आपकी निगाहें

फोटोग्राफी खूबसूरत यादों को सहेजने का सबसे अच्छा जरिया है। कई सारे लोग अपने कैमरे में कुछ ऐसी तस्वीरों को भी कैद कर लेते हैं जो आने वाले समय में इतिहास बन जाती हैं और लंबे वक्त तक उनको याद किया जाता है। साथ ही फोटोग्राफी अपनी संस्कृति और इतिहास को सहेजने के सबसे अच्छे तरीकों में से भी एक है। इस हफ्ते भी कुछ बेहद ही आकर्षक और शानदार तस्वीरें जारी की गई हैं। आइये डालते हैं एक नजर इस हफ्ते की कुछ शानदार तस्वीरों पर।

Curated By: Abhishek Nandan
अपडेटेड Feb 12, 2023 पर 14:20
टैंक की सवारी करते बच्चे और संगम में डुबकी लगाता हुआ साधू, इन सात तस्वीरों से नहीं हटेंगी आपकी निगाहें

टैंक की सवारी करते बच्चे
इस पहली तस्वीर में आप बच्चों को एक टैंक की सवारी करते देख सकते हैं। हालांकि ये टैंक असली नहीं है। यह तस्वीर रूस के सेंट पीटरबर्ग की है। यहां पर एक हिस्टोरिक मिलिट्री फेस्टिवल के दौरान दो बच्चे एक टैंक की सवारी कर रहे थे जब यह तस्वीर खींची गई। इस टैंक का मॉडल सेकेंड वर्ल्ड वॉर में इस्तेमाल किए गए टैंक T-34 का है।

धुंध के बीच लाइट हाउस
शाम का वक्त और एक अकेला लाइट हाउस। कई सारे फोटोग्राफर्स के लिए यह फोटो क्लिक करने के सबसे शानदार नजारों में से एक है। दूसरी तस्वीर भी एक लाइट हाउस की है जो कि अटलांटिक ओशियन के पास केप एलिजाबेथ से ली गई है। यह तस्वीर सुबह के वक्त की है जब तापमान दस डिग्री के आस पास दर्ज किया गया था।

सुनहरी रोशनी में बीच की तस्वीर
तीसरी तस्वीर में आप सूर्योदय के बीच एक समुद्री बीच को देख सकते हैं। यह नॉर्थ जर्मनी में बाल्टिक सागर के किनारे का एक बीच है। जहां पर सूरज उगने से पहले लोगों को सुनहरी रोशनी में बीच पर चहलकदमी करते देखा जा सकता है।

संगम में डुबकी लगाता साधू
चौथी तस्वीर भारत की है। इस तस्वीर में आफ भारत के धार्मिक शहर प्रयागराज स्थित संगम में एक साधू को डुबकी लगाते देख सकते हैं। बता दें कि संगम में मकर संक्रांति, माघ मेला और कुंभ के दौरान करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

पारंपरिक पोशाक में डांस करते स्टुडेंट
पांचवी तस्वीर में आप पांरंपरिक पोशाक में स्टुडेंट्स के एक ग्रुप को डांस करते हुए देख सकते हैं। यह तस्वीर साउथ कोरिया का राजधानी सियोल के एक स्कूल में कमिंग-ऑफ-एज फेस्टिवल की है।

स्नोफॉल के बीच कपल
छठीं तस्वीर में आप स्नोफॉल के बीच एक कपल को टहलते देख सकते हैं। यह तस्वीर जर्मनी के सबसे बड़े शहर बर्लिन के टियरगार्टन पार्क में स्नोफॉल के बीच ली गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें