Get App

Snowfall in Delhi: ऊंची बिल्डिंग्स से घिरी दिल्ली में अगर होती बर्फबारी, तो लोग भूल जाते मनाली

Snowfall in Delhi: AI के पास ताकत है चीजों को उस नजरिए से देखने की जो हर आदमी सिर्फ सोच ही सकता है। भारी भरकम सर्दी के बीच सोशल मीडिया पर बर्फ से ढका दिल्ली AI को याद आया। ये तस्वीरें अपने आप में नायाब हैं। सफेद मोतियों की परत से ढकी ये दिल्ली इतनी शांत कभी नहीं लगी। देखिए सुकून देने वाली इन तस्वीरों को-

MoneyControl News
अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 13:41
Snowfall in Delhi: ऊंची बिल्डिंग्स से घिरी दिल्ली में अगर होती बर्फबारी, तो लोग भूल जाते मनाली

दिल्ली की जान इंडिया गेट पर हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे भारी भीड़ रहती है। ऐसे में जब बर्फ गिरेगी तो भीड़ छंट जाएगी। पेड़ों की पत्तियां भी बर्फ के भार से झुकी नजर आएंगी।

कुतुब मीनार को आप सबने झुलसती गर्मी और पॉल्युशन के थपेड़ों के बीच कर्मठता से खड़े हुए देखा होगा। बर्फीली आंधियों के बीच खड़ी ये मीनार उससे कहीं ज्यादा शानदार लगती है।

लाल किला के पास से जब भी गुजरो तो ट्रैफिक और भीड़ सबसे मुख्य आकर्षण बन जाते हैं। पहली बार किसी तस्वीर ने लाल किले की खूबसूरती पर और चार चांद लगा दिए हैं।

ईद का मौका हो और जामा पर बर्फ गिरी हो, आसमान में भरी चांद की चांदनी के बीच जामा किसी जन्नत से कम नहीं दिखेगा। ऐसा लग रहा है कि करोड़ों लोगों की दुआएं कुबूल हो गई हैं और जन्नत दिल्ली में उतर आई है।

दिल्ली की आन-बान -शान लोकतंत्र के भवन को करीब से देख पाना कई भारतीयों का सपना है। ऐसे में बर्फ के बीच ये इमारत बेहद खास दिखेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें