Get App

Farmers Protest: किसानों पर ड्रोन से बरसाए गए आंसू गैस के गोले,  देखिए विरोध प्रदर्शन की दिल दहला देने वाली तस्वीरें

13 फरवरी को अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए कुछ किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली की ओर कूच किया। ट्रैक्टर, ट्रॉली और पैदल आए इन किसानों को दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल ने बॉर्डर पर ही रोक दिया। दिल्ली में घुसपैठ और गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है। सड़कों पर कीलें लगाने के अलावा राष्ट्रीय राजधानी के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

MoneyControl News
अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 15:17
Farmers Protest: किसानों पर ड्रोन से बरसाए गए आंसू गैस के गोले,  देखिए विरोध प्रदर्शन की दिल दहला देने वाली तस्वीरें

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक शंभू बॉर्डर पर कुछ किसानों को हिरास्त में लिया गया है।

हरियाणा के प्रशासन ने राज्य की सीमाओं की किलेबंदी कर दी है। अंबाला, जिंद, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और सिरसा में कंक्रीट के ब्लॉक्स, लोहे की कीलों और कांटेदार तारों से सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सुरक्षा इंतजामों को और कड़ा करते हुए अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया है। दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर के एंट्री प्वाइंट्स पर ये सारा काम किया गया है।

किसान मार्च के चलते गुरुग्राम में कई घंटों तक ट्रैफिक जाम लगा रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें