
Holi Celebration 2023: सोंगक्रान (Songkran) थाईलैंड में नव वर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाला एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह वसंत ऋतु शुरू होने के तुरंत बाद 13-15 अप्रैल के बीच मनाया जाता है। यह त्योहार लाओस, कंबोडिया और म्यांमार में भी मनाया जाता है।
Holi Celebration 2023: भारत में होली के दिन, लोग रंग, पानी, फूल और बहुत कुछ खेलते हैं। जबकि बच्चे और वयस्क एक दूसरे पर 'गुलाल' लगाते हैं और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। होली का त्योहार भारत की विविधता को बेहतरीन ढंग से परिभाषित करता है। यह एक ऐसा मौका होता है जिसमें जाति-धर्म का भेद भुलाकर लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। होली एक ऐसा त्योहार है जब लोग रंगों के साथ स्वादिष्ट मीठे व्यंजनों का भी आनंद लेते हैं।
Holi Celebration 2023: सम्बूरीजादा (Cimburijada) तले हुए अंडे के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। इसे बोस्निया के जेनिका (Bosnia in Zenica) में वसंत ऋतु में मनाया जाता है। यह फेस्टिवल ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है।
Holi Celebration 2023: बाबा मार्ता (Baba Marta) बुल्गारिया में 1 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन, लोग मार्टेनित्सि का आदान-प्रदान करते हैं, जो आमतौर पर एक रिस्टबैंड, छोटी सूत की गुड़िया, या लटकन के रूप में होता है।
Holi Celebration 2023: मार्ज़ाना (Marzanna) आमतौर पर पोलैंड में वसंत ऋतु के आसपास मनाया जाता है। इस परंपरा में आमतौर पर पुआल से बनी और महिलाओं के कपड़े पहने एक गुड़िया मार्ज़ाना को या तो नदी में डुबो दिया जाता है या जला दिया जाता है।