Get App

Ram Mandir Photos: प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही राम मंदिर के अंदर से कर लें दर्शन, देखकर ही भक्तिमय हो जाएगा मन

Ram Mandir inside picture: भगवान श्री राम 22 जनवरी को अयोध्या में अपने जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसको लेकर दुनियाभर में मौजूद भगवान राम के भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। इस प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए सभी की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी सहित देश की जानी-मानी हस्तियां अयोध्या पहुंचेंगी।

Akhilesh
अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 16:38
Ram Mandir Photos: प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही राम मंदिर के अंदर से कर लें दर्शन, देखकर ही भक्तिमय हो जाएगा मन

Ram Mandir inside picture: तस्वीरों में राम मंदिर की भव्यता और दिव्यता नजर आ रही है। मंदिर की दीवारों पर की गई उकेरी गई प्रतिमाएं कमाल की लग रही हैं। इन कलाकृतियों में भगवान राम के अलावा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी नजर आ रही हैं।

Ram Mandir inside picture: पीएम मोदी उद्घाटन समारोह से पहले 30 दिसंबर को अयोध्या में रोड शो करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान वह अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह रोड शो करते हुए सड़क मार्ग से अयोध्या रेलवे स्टेशन जाएंगे, जहां वह वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

Ram Mandir inside picture: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या की एक प्रमुख सड़क को सूरज की थीम वाले 'सूर्य स्तंभों' से सजाया जा रहा है। 30 फुट ऊंचे प्रत्येक स्तंभ में एक सजावटी गोला है, जो रात में लाइट जलने पर सूर्य जैसा दिखता है।

Ram Mandir inside picture: राम मंदिर परिसर का अधिकांश हिस्सा सैकड़ों पेड़ों के साथ हरा-भरा क्षेत्र होगा। वह खुद के सीवेज तथा वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट, एक दमकल चौकी एवं विशिष्ट बिजली लाइन जैसी सुविधाओं के साथ आत्मनिर्भर होगा।

Ram Mandir inside picture: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 70 एकड़ परिसर का लगभग 70 फीसदी हिस्सा ग्रीन एरिया होगा। उन्होंने कहा, "हरित क्षेत्र में ऐसे हिस्से शामिल हैं, जो बहुत घने हैं और इसके कुछ हिस्सों में सूरज की रोशनी भी मुश्किल से ही नीचे पहुंच पाती है।"

Ram Mandir inside picture: मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए पर्यटक पूर्वी दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़ेंगे। पारंपरिक नागर शैली में निर्मित मंदिर परिसर 380 फुट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फुट चौड़ा और 161 फुट ऊंचा होगा। मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फुट ऊंची होगी और इसमें कुल 392 खंभे और 44 द्वार होंगे।

Ram Mandir inside picture: भव्य मंदिर में एक आयताकार परिधि परकोटा होगा। परकोटा 14 फुट चौड़ा होगा और इसकी परिधि परिधि 732 मीटर तक फैली होगी। इसके चारों कोने सूर्य देव, मां भगवती, भगवान गणेश और भगवान शिव को समर्पित होंगे। इस तरह की संरचना आम तौर पर दक्षिण भारत के मंदिरों में पाई जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें