Get App

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन 10 फिल्मों को देख सकते हैं, मूड हो जाएगा फ्रेश

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति से भरी फिल्मों को देख सकते हैं, जिसमें बॉर्डर जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं। गणतंत्र दिवस परेड का लुत्फ उठाने के बाद आप अपने घर पर देश भक्ति से भरी हुई उन 10 फिल्मों को देख सकते हैं। हम आपको फिल्मों की लिस्ट दे रहे हैं, जिसे आप चुन सकते हैं

MoneyControl News
अपडेटेड Jan 25, 2022 पर 16:08
Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन 10 फिल्मों को देख सकते हैं, मूड हो जाएगा फ्रेश

गणतंत्र दिवस के दिन फिल्मों की लिस्ट में अगर डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में चर्चा न की जाए तो यह अधूरी रहती है। साल 2002 में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर फिल्म आई थी, इसके डायरेक्टर जब्बर पटेल हैं। इस फिल्म ने तीन नेशनल फिल्म अवार्ड जीते हैं।

देश भक्ति से भरी फिल्मों में बॉर्डर का नाम सबसे पहले आता है। इसमें भारतीय सैनिकों कहानी बताई गई है, जो पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ते हैं।

पूरब और पश्चिम फिल्म में मनोज कुमार एक स्वतंत्रता सेनानी के बेटे हैं। वो इंग्लैंड में पढ़ाई करने जाते हैं, फिर वहां भारत के बारे में पश्चिमी मानसिकता के बारे में बदलने की कोशिश करते हैं।

लगान फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है। इसमें आमिर खान और ग्रेसी सिंह इसमें लीड रोल में हैं। यह फिल्म भारत के ग्रामीणों के इर्द-गिर्द घूमती है।

स्वदेश साल 2004 में बनी हिंदी भाषी फिल्म है। इसके डायरेक्टर आशुतोष गोवरिकर हैं। यह एक NRI पर आधारित एक सच्ची कहानी पर आधारित है जो अपनी मातृभूमि की ओर लौटता है। इस फिल्म में शाहरूख खान, गायत्री जोशी, किशोरी बलाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

रंग दे बसंती एक हिन्दी फिल्म है। 26 जनवरी 2006 को यह फिल्म रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैंष इसमें आमिर खान, सिद्धार्थ, आर माधवन और सोहा अली खान शामिल हैं।

चक दे इंडिया साल 2007 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय महिला हॉकी टीम के ट्रेनिंग से लेकर विश्व कप की बड़ी जीत के सफर को दर्शाती है। इसमें शाहरूख खान एक हॉकी कोच की भूमिका निभाई है। फिल्म में भारतीय हॉकी के कई साले पहलुओं को दर्शाया गया है, जिसके कारण अब वह रसातल में जा रही है।

Uri: The Surgical Strike, 2019 - इस फिल्म के टाइटल से ही काफी कुछ पता चल जाता है। साल 2016 में कश्मीर में हुए एक आतंकवादी हमले के लिए भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर यह फिल्म बनाई गई थी। इसमें विक्की कौशनल परेश रावल, यामी गौतम, मेहित रैना ने अभिनय किया है।

राज़ी फिल्म साल 2018 में रिलीज़ हुई थी। यह एक ड्रामा थ्रिलर फिल्‍म है जिसे मेघना गुलजार ने डायरेक्‍ट किया है। इस फिल्‍म में आलिया भट्ट, विक्‍की कौशल, अमरुता खांविलकर, सोनी राजदान आदि प्रमुख भूमिका में हैं। ये फिल्‍म हरिंदर सिक्‍का की नॉवेल कॉलिंग सहमत पर आधारित है। इस फिल्‍म में 1971 में भारत-पाक के युद्ध के दौरान भारतीय सीक्रेट एजेंट की पाकिस्‍तानी मिलिट्री ऑफिसर से शादी की कहानी को दिखाया गया है।

फिल्‍म शेरशाह कारगिल वार के हीरो रहे कैप्‍टन 'विक्रम बत्रा' के जीवन को लेकर बनाई गई है। जिसमें उनका किरदार सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने निभाया है उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्‍य भूमिका मे हैं। फिल्‍म के डायरेक्टर विष्‍णु वर्धन हैं। करण जौहर और हीरू यश जोहर ने फिल्‍म को प्रोड्यूयूस किया है। विक्रम बत्रा को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें