Get App

Dividend Stocks: 17 कंपनियां देने वाली हैं ₹75 तक का डिविडेंड, आज 7 नवंबर को रिकॉर्ड डेट

Dividend Stocks: रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। 17 कंपनियों में से सबसे ज्यादा डिविडेंड सनोफी इंडिया देने वाली है

Ritika Singh
अपडेटेड Nov 07, 2025 पर 15:53
Dividend Stocks: 17 कंपनियां देने वाली हैं ₹75 तक का डिविडेंड, आज 7 नवंबर को रिकॉर्ड डेट

इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

HUL, NTPC, BPCL, Dabur India: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ₹19 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। NTPC की ओर से ₹2.75 और BPCL की ओर से ₹7.50 का अंतरिम डिविडेंड बांटा जाएगा। डाबर इंडिया हर शेयर पर ₹2.75 का अंतरिम डिविडेंड बांटेगी।

Shriram Finance, Godrej Consumer, CAMS: श्रीराम फाइनेंस के शेयरहोल्डर्स को ₹4.80 का ​अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। शेयर 2025 में अब तक 40% चढ़ा है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ₹5 का अंतरिम डिविडेंड देगी। CAMS ₹14 का अंतरिम डिविडेंड दे रही है।

Balkrishna Industries, Navin Fluorine, OCCL: बालकृष्ण इंडस्ट्रीज ₹4.80 का अंतरिम डिविडेंड देगी। नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल ₹6.50 का अंतरिम डिविडेंड देगी। शेयर 2025 में अब तक 82% चढ़ा है। OCCL की ओर से ₹1 का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा।

Dr. Lal PathLabs, RR Kabel, Sanofi India: डॉ. लाल पैथलैब्स के शेयरहोल्डर्स को ₹7 का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। आरआर केबल ₹4 और सनोफी इंडिया ₹75 का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है।

Manappuram Finance, Dr Agarwals Eye Hospital: मणप्पुरम फाइनेंस ₹0.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी। शेयर 1 साल में 76% चढ़ा है। डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की ओर से ₹3 का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा।

Aptus Value Housing Finance India, Deep Diamond: एप्टस वैल्यू ₹2 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी। दीप डायमंड के शेयरहोल्डर्स को ₹0.10 का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें