ABB India के शेयरहोल्डर्स को 29.59 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 2 मई है।
इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।
शेयर 30 अप्रैल को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा। कंपनी जनवरी-दिसंबर को वित्त वर्ष के तौर पर फॉलो करती है। इस डिविडेंड की घोषणा फरवरी महीने में हुई थी।
ABB India की 9 मई को होने वाली सालाना आम बैठक में डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।
इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 यानि कि कैलेंडर ईयर 2025 के लिए 9.77 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था।
16 अप्रैल को BSE पर ABB India का शेयर फ्लैट नोट पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.45 लाख करोड़ रुपये है।
दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 3 महीनों में 40 प्रतिशत, 3 साल में 112 प्रतिशत और 2 सप्ताह में लगभग 12 प्रतिशत चढ़ा है।
अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में ABB India का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 3,557 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 432.85 करोड़ रुपये रहा।
साल 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 13,202.73 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1,668.26 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
ABB India जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे 8 मई को बोर्ड मीटिंग के बाद जारी करने वाली है। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
Story continues below Advertisement