
KP Green Engineering । मौजूदा भाव: ₹376.45 (+3.95%)
केपी ग्रीन इंजीनियरिंग को ₹760 करोड़ का ऑर्डर मिला तो शेयर इंट्रा-डे में 9.90% उछलकर ₹398.00 पर पहुंच गए। इस ऑर्डर से अगले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 50% बढ़ने का अनुमान है।
IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹649.15 (-3.63%)
एक्सटर्नल ऑडिटर पीडब्ल्यूसी की इंडसइंड बैंक के अकाउंटिंग में खामियों पर रिपोर्ट आज आने से पहले शेयरों में बिकवाली का तगड़ा दबाव दिखा। आज इंट्रा-डे में यह 4.44% टूटकर ₹643.70 पर आ गया। सेंसेक्स का आज यह टॉप लूजर है।
Zaggle Prepaid । मौजूदा भाव: ₹360.05 (+4.47%)
जैगल प्रीपेड को एफियासॉफ्ट (Effiasoft) में 45.33 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा कंपनी का 5.67 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का प्लान और है। इसके पहले कंपनी ने मंगलवार को मोबाइलवेयर में 38.34 फीसदी का अधिग्रहण पूरा होने का ऐलान किया था। इन दोनों वजहों से लगातार दूसरे दिन आज जैगल प्रीपेड के शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए। आज इंट्रा-डे में यह 5% उछलकर ₹361.85 के अपर सर्किट पर पहुंचा था।
RIR Power Electronics । मौजूदा भाव: ₹2344.30 (+2.60%)
आरआईआर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स ओडिशा में देश का पहला सिलिकॉन कार्बाइड सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन फैसिलिटी लगाने जा रही है। इसमें यह ₹618 करोड़ निवेश करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि इससे सालाना ₹1 हजार करोड़ का रेवेन्यू जेनेरेट हो सकता है। इसका पॉजिटिव असर शेयरों पर भी दिखा और आज इंट्रा-डे में यह 4.80% उछलकर ₹2394.50 पर पहुंच गया।
Authum Investment and Infrastructure । मौजूदा भाव: ₹1728.00 (+4.88%)
आरबीआई ने ऑथम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर को इंडिया एसएमई एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (ISARC) में 79.28% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दी तो शेयर भी इंट्रा-डे में 6.30% उछलकर ₹1751.35 पर पहुंच गए। सौदे के तहत प्राइमरी और सेकंडरी लेन-देन है और ISARC की नेटवर्थ बढ़ाकर ₹300 करोड़ करने के लिए ऑथम इसमें ₹170 करोड़ का निवेश करेगी।
Medicamen Biotech । मौजूदा भाव: ₹479.30 (+5.13%)
मेडिकमेन बॉयोटेक ने कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में विस्तार की योजना का ऐलान किया तो शेयर इंट्रा-डे में 7.91% उछलकर ₹491.95 पर पहुंच गए। इसके अलावा यूरोपीय यूनियन और अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से इसका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को मंजूरी से भी शेयरों को सपोर्ट मिला।
Paras Defence and Space Tech । मौजूदा भाव: ₹974.40 (-0.01%)
सब्सिडरी पारस ग्रीन यूएवी में अपनी 100 हिस्सेदारी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक ने यूरो एशिया एक्सपोर्ट्स को बेची तो शेयर भी इंट्रा-डे में ₹1001.30 के हाई से 2.67% टूटकर ₹974.40 पर आ गए।
Punjab & Sind Bank । मौजूदा भाव: ₹43.51 (-2.79%)
पंजाब एंड सिंध बैंक ने क्वालिफाई इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए निवेशकों को ₹38.37 के भाव पर शेयर जारी किए जोकि मौजूदा लेवल से काफी नीचे थे तो शेयर आज इंट्रा-डे में 3.95% टूटकर ₹42.99 पर आ गए।
Blue Star । मौजूदा भाव: ₹2136.70 (-2.54%)
बढ़ती लागत और करेंसी में उतार-चढ़ाव के चलते ब्लू स्टार की योजना अप्रैल से एसी कीमतों को 4-5% बढ़ाने की है जिसके चलते शेयर इंट्रा-डे में 3.25% फिसलकर ₹2121.00 पर आ गए। हालांकि ब्लू स्टार का लक्ष्य इस साल 15 लाख एसी यूनिट बेचने का है जो पिछले साल की तुलना में 50% अधिक है। ब्लू स्टार का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 में 14.3% और वित्त वर्ष 2027 में 15% मार्केट शेयर हासिल करने का है। कंपनी कैपेसिटी में विस्तार, आरएंडी और मार्केटिंग ₹310 करोड़ निवेश कर रही है।
Refex Green Mobility । मौजूदा भाव: ₹607.00 (-2.70%)
रिफेक्स इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी रिफेक्स ग्रीन मोबिलिटी ने जेनसॉल इंजीनियरिंग की संपत्तियों के टेकओवर के प्रस्ताव को वापस लेने का ऐलान किया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 4.30% टूटकर ₹597.05 पर आ गए।