Gainers & Losers: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू मार्केट में काफी सुस्ती रही। सेक्टरवाइज मिला-जुला रुझान रहा। निफ्टी आईटी डेढ़ फीसदी से अधिक उछाल के साथ बंद हुआ तो दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी में एक फीसदी से अधिक की गिरावट आई। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 53.49 प्वाइंट्स यानी 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 82391.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) महज 1.05 प्वाइंट्स यानी 0.00 फीसदी के उछाल के साथ 25104.25 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Muthoot Finance । मौजूदा भाव: ₹2553.75 (+0.54%)
गोल्ड लोन देने वाली दिग्गज कंपनी मुथूट फाइनेंस के शेयर लगातार आठ कारोबारी दिनों में करीब 25% की तेजी के साथ आज रिकॉर्ड हाई पर चले गए। आज इंट्रा-डे में यह 1.20% उछलकर ₹2570.65 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। जेफरीज के पॉजिटिव रुझान ने इसके शेयरों को और सपोर्ट किया जिसने इसका इसका टारगेट प्राइस ₹2,660 पर फिक्स किया है।
Zee Entertainment । मौजूदा भाव: ₹130.90 (+2.75%)
जी एंटरटेनमेंट देश का पहला माइक्रो-ड्रामा ऐप लॉन्च करेगी। इसे लेकर कंपनी बुलेट में हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी के इस खुलासे पर आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर इंट्रा-डे में 6.36% उछलकर ₹135.50 पर पहुंच गए थे।
Menon Bearings । मौजूदा भाव: ₹129.40 (+6.20%)
मेनन बेयरिंग्स को सालाना ₹30 करोड़ का एक एक्सपोर्ट डील मिली तो शेयर इंट्रा-डे में 6.69% उछलकर ₹130.00 पर पहुंच गए। इस डील का कंपनी के सालाना रेवेन्यू में करीब 12% योगदान का अनुमान है।
Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹534.00 (+1.69%)
चांदी की बढ़ती चमक में हिंदुस्तान जिंक के भी शेयर चमक रहे हैं। लगातार चार कारोबारी दिनों में यह करीब 17% मजबूत हुआ है और आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह 4.15% उछलकर ₹546.95 पर पहुंच गया था। चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स प्रति किग्रा ₹1,07,171 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।
Coforge । मौजूदा भाव: ₹1830.10 (+2.04%)
जेपीमॉर्गन ने कोफोर्ज को ₹2080 के टारगेट प्राइस पर ओवरवेट रेटिंग दी तो इसके शेयर इंट्रा-डे में आज 5.66% उछलकर ₹1895.00 पर पहुंच गए। कोफोर्ज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में इसकी ग्रोथ शानदार रहेगी और मार्जिन बढ़कर 14% पर पहुंच जाएगी।
Vishnu Prakash R Punglia । मौजूदा भाव: ₹170.00 (-0.79%)
रेटिंग एजेंसी CARE Ratings ने मुंबई की इंफ्रा डेवलपर विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया की ₹200 करोड़ की लॉन्ग टर्म बैंक फैसिलिटीज को स्टेबल आउटलुक की CARE BBB+ रेटिंग से घटाकर निगेटिव आउटलुक के साथ CARE BBB रेटिंग दी है। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी ने ₹760 करोड़ के लॉन्ग और शॉर्ट-टर्म बैंक फैसिलिटीज की भी रेटिंग और आउटलुक को स्टेबल आउटलुक के CARE BBB+ से घटाकर CARE BBB और CARE A3+ से कम कर निगेटिव आउटलुक के CARE A3 पर कर दिया है। इसके चलते शेयर आज इंट्रा-डे में 2.63% फिसलकर ₹166.85 पर आ गए थे।
Maruti Suzuki । मौजूदा भाव: ₹12534.10 (-0.82%)
मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 8,221 ई-विटारा (E-Vitara) बनाने का ऐलान किया है जो पहले के ऐलान 26,512 से काफी कम है। इसका झटका शेयरों पर भी दिखा और मारुति के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.43% टूटकर ₹12457.00 पर आ गए।
Asian Paints । मौजूदा भाव: ₹2219.70 (-1.27%)
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले ने एशियन पेंट्स को सबसे कम टारगेट प्राइस दिया तो शेयर धड़ाम हो गए और इंट्रा-डे में 1.48% फिसलकर ₹2215.00 पर आ गया। आज सेंसेक्स पर यह टॉप लूजर है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस ₹2126 से घटाकर ₹1909 कर दिया है। एलारा कैपिटल का भी टारगेट प्राइस ₹1940 और सीएलएसए का ₹1966 मौजूदा लेवल से नीचे ही हैं।
Avenue Supermarts (DMart) । मौजूदा भाव: ₹4062.65 (-2.76%)
प्रति शेयर ₹4000 के भाव पर 16 लाख शेयरों की ब्लॉक डील ने डी मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों को तोड़ दिया और आज इंट्रा-डे में यह 5.94% टूटकर ₹3929.80 पर आ गया।
Story continues below Advertisement
Delhivery । मौजूदा भाव: ₹367.00 (-1.37%)
लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी ने अपनी यूके (यूनाइटेड किंगडम) यूनिट को स्ट्रैटेजिक रीस्ट्रक्चर प्लान के तहत बंद करने का फैसला किया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 1.77% टूटकर ₹365.50 पर आ गए।