Get App

Gainers & Losers: HUL और Tata Steel समेत ये 10 स्टॉक्स, 17% तक दिखी उठा-पटक

Gainers & Losers: अमेरिकी टैरिफ की चोट पर आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रेड जोन में बंद हुए। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (HUL), टाटा स्टील (Tata Steel) और एस्टन फार्मा (Asston Pharma) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से 16% तक उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 16:33
Gainers & Losers:  HUL और Tata Steel समेत ये 10 स्टॉक्स, 17% तक दिखी उठा-पटक

Asston Pharma । मौजूदा भाव: ₹116.10 (+1.53%)
पश्चिम अफ्रीका की एक फार्मा कंपनी से कई फार्मा प्रोडक्ट्स की सप्लाई के लिए $2.79 लाख करोड़ का ऑर्डर मिलने पर एस्टन फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.32% उछलकर ₹117.00 पर पहुंच गए। इस ऑर्डर के तहत 60 दिनों के भीतर काम पूरा करना है।

City Union Bank । मौजूदा भाव: ₹212.00 (+2.22%)
सिटी यूनियन बैंक ने आज महाराष्ट्र के लातूर में एक नया ब्रांच खोला तो जश्न शेयरों ने भी मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 4.15% उछलकर ₹216.00 पर पहुंच गया। अब इस बैंक के 883 ब्रांच हो गए हैं।

Orchid Pharma । मौजूदा भाव: ₹740.10 (+4.99%)
अपनी खोजी और बनाई हुई एंटीबॉयोटिक एन्मेटाजोबबैक्टम (Enmetazobactam) के वैश्विक राइट्स को फिर से हासिल करने की रणनीतिक पहल के चलते आर्किड फार्मा के शेयर आज 5% उछलकर ₹₹740.10 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।

Hindustan Unilever Ltd (HUL) । मौजूदा भाव: ₹2521.85 (+3.48%)
जून तिमाही में एचयूएल की वॉल्यूम ग्रोथ 4% रही तो शेयर भी इंट्रा-डे के निचले स्तर ₹2418.00 से 5.38% रिकवर होकर ₹2548.20 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया था। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 7.7% बढ़कर ₹2,732 करोड़ और रेवेन्यू 3.9% बढ़कर ₹15,931 करोड़ पर पहुंचा। आज यह सेंसेक्स का टॉप गेनर है।

BlueJet Healthcare । मौजूदा भाव: ₹806.00 (+1.34%)
नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए आंध्र प्रदेश के अनाकपल्ली जिले में 102.48 एकड़ इंडस्ट्रियल जमीन के अधिग्रहण को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंजूरी दी तो ब्लूजेट हेल्थकेयर के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.46% उछलकर ₹814.90 पर पहुंच गए।

HEG । मौजूदा भाव: ₹573.00 (+7.34%)
तिमाही आधार पर जून तिमाही में घाटे से मुनाफे में आने और ₹650 करोड़ की लागत से उत्पादन क्षमता बढ़ाने के ऐलान पर एचईजी के शेयर आज इंट्रा-डे में 16.52% उछलकर ₹622.00 पर पहुंच गए। जून तिमाही में इसे ₹71.8 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

Bluspring Enterprises । मौजूदा भाव: ₹87.43 (-4.61%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर करीब ₹60 लाख के मुनाफे से ₹4.8 करोड़ के कंसालिडेटेड लॉस में आने पर ब्लूस्प्रिंग एंटरप्राइजेज के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.98% टूटकर ₹86.18 पर आ गए। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 10.69% बढ़कर ₹797 करोड़ पर पहुंच गया था।

Tata Steel । मौजूदा भाव: ₹157.80 (-2.20%)
अमेरिकी टैरिफ के चलते टाटा स्टील के शेयरों पर दबाव पड़ा और आज इंट्रा-डे में यह 3.00% टूटकर ₹156.50 पर आ गया। आज सेंसेक्स का यह टॉप लूजर है। हालांकि ध्यान दें कि भारत से अमेरिका को इसका निर्यात काफी कम है तो 25% टैरिफ और पेनल्टी के ऐलान का झटका इसे नहीं लगेगा लेकिन नीदरलैंड से करीब 10% और यूके से करीब 5% निर्यात अमेरिका को होता है जिसकी कुल प्रॉफिट में हिस्सेदारी 20% है तो यहां से अमेरिकी टैरिफ टाटा स्टील को झटका दे सकती है। इसमें नीदरलैंड से निर्यात होने वाले मेटल पर 50% का टैरिफ है जबकि यूके से अमेरिका की अलग ट्रेड डील के चलते झटका थोड़ा हल्का है।

Nuvama Broking । मौजूदा भाव: ₹7228.55 (-2.46%)
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जेन स्ट्रीट और नुवामा वेल्थ के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया तो नुवामा के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.63% टूटकर ₹7142.00 पर आ गए।

GHCL । मौजूदा भाव: ₹596.60 (-5.88%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफा 4% गिरकर ₹144 करोड़ और रेवेन्यू भी करीब 5% गिरकर करीब ₹790 करोड़ पर आया तो जीएचसीएल के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.42% टूटकर ₹593.20 पर आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें