Get App

Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर 16% तक मूवमेंट, इन 10 शेयरों से इंट्रा-डे में बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज 1% टूट गए। अब रिकॉर्ड हाई से ये फिर 5% से अधिक नीचे आ गए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

Edited By: Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Jun 12, 2025 पर 16:16
Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर 16% तक मूवमेंट, इन 10 शेयरों से इंट्रा-डे में बना तगड़ा पैसा

MTNL (Mahanagar Telephone Nigam Ltd) । मौजूदा भाव: ₹54.43 (+2.66%)
एक मीडिया चैनल से बातचीत में संचार राज्यमंत्री डॉ सीएस पेम्मासानी ने कहा कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनल को फिर से ट्रैक पर लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 4.68% उछलकर ₹55.50 पर पहुंच गए। हालांकि उन्होंने किसी योजना या टाइमलाइन के बारे में खुलासा नहीं किया।

Shakti Pumps । मौजूदा भाव: ₹987.05 (+2.24%)
महाराष्ट्र एनर्जी डिपार्टमेंट एजेंसी (MEDA) से शक्ति पम्प्स (इंडिया) को राज्य में 4500 ऑफ-ग्रिड सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पम्पिंग सिस्टम्स की सप्लाई और इंस्टॉलेशन का लेटर ऑफ अवार्ड मिला तो शेयर आज इंट्रा-डे में 4.61% उछलकर ₹1010.00 पर पहुंच गए। यह ऑर्डर ₹114.58 करोड़ (जीएसटी समेत) का है और पीएम-कुसुम योजना का हिस्सा है। इस पर वर्क ऑर्डर जारी होने के 90 दिनों के भीतर काम पूरा करना है।

Sterlite Technologies । मौजूदा भाव: ₹85.72 (+11.24%)
बीएसएनएल से ₹2631 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर आज इंट्रा-डे में 15.22% उछलकर करीब छह महीने के हाई ₹88.79 पर पहुंच गए। इस प्रोजेक्ट के तहत जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख टेलीकॉम सर्किल्स में 13 साल के लिए भारतनेट के लिए मिडिल-माइल नेटवर्क की डिजाइनिंग और मेंटेनेंस का काम काम मिला है।

Subros । मौजूदा भाव: ₹860.40 (+10.30%)
सुब्रोस ने 8 जून से एसी सिस्टम से लैस नई ट्रक बनाना शुरू किया तो इस खुलासे पर आज शेयर इंट्रा-डे में 12.17% उछलकर ₹875.00 पर पहुंच गए। यह सरकार की नीति के तहत जिसमें अब ट्रक में एसी लगाना अनिवार्य किया गया है।

Tanla Platforms । मौजूदा भाव: ₹679.35 (+9.18%)
टानला प्लेटफॉर्म के बोर्ड की 16 जून को बैठक है जिसमें शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार होगा। इस खुलासे पर आज टानला प्लेटफॉर्म के शेयर आज इंट्रा-डे में 12.82% उछलकर ₹702.05 पर पहुंच गए। पांच साल में वर्ष 2020 और वर्ष 2022 के बाद यह कंपनी का तीसरा शेयर बायबैक होगा।

Unified Data Tech । मौजूदा भाव: ₹376.505 (+13.15%)
बीएनपी पारिबास ने प्रति शेयर ₹332.68 के भाव पर 1 लाख से अधिक शेयर ₹3.40 करोड़ में खरीदे तो यूनिफाइड डेटा टेक के शेयर आज 16.30% उछलकर ₹387.00 पर पहुंच गए।

MapMyIndia (CE Info Systems) । मौजूदा भाव: ₹1768.75 (-9.39%)
28.6 लाख शेयरों यानी 5.3% इक्विटी के ब्लॉक डील पर मैपमायइंडिया की पैरेंट कंपनी सीई इंफो सिस्टम्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 9.84% टूटकर ₹1760.00 तक आ गए। सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों से कुछ समय पहले जानकारी मिली थी कि डिजिटल पेमेंट्स कंपनी फोनपे प्राइवेट लिमिटेड इसमें 5% इक्विटी होल्डिंग हल्की करने वाली है। ₹476.2 करोड़ की इस ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹1,750 तय किया गया था। मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक फोनपे की मैपमायइंडिया में 18.7% हिस्सेदारी थी।

Paytm (One97 Communications) । मौजूदा भाव: ₹895.15 (-6.77%)
यूपीआई लेन-देन पर कोई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) नहीं वसूला जाएगा, वित्त मंत्रालय के इस स्पष्टीकरण पर पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 10% टूटकर ₹864.20 तक आ गए।

Ashoka Buildcon । मौजूदा भाव: ₹209.20 (-3.97%)
महाराष्ट्र के जीएसटी डिपार्टमेंट ने अशोक बिल्डकॉन के ऑफिस पर 11 जून को तलाशी और जब्ती अभियान चलाया तो आज शेयर इंट्रा-डे में 4.52% टूटकर ₹208.00 पर आ गए।

IEX । मौजूदा भाव: ₹190.25 (-1.81%)
डालमिया सीमेंट (भारत) ने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) में 2.44% हिस्सेदारी हल्की की तो आईईएक्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.45% टूटकर ₹189.00 पर आ गए। डालमिया भारत की अब आईईएक्स में हिस्सेदारी 10.81% हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें