Gainers & Losers: निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) 539.83 प्वाइंट्स यानी 0.66% के उछाल के साथ 82,726.64 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 159.00 प्वाइंट्स यानी 0.63% की बढ़त के साथ 25,219.90 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
SRF । मौजूदा भाव: ₹3205.00 (+2.15%)
एसआरएफ के बोर्ड ने हर शेयर ₹4 के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी तो शेयर इंट्रा-डे में 2.72% उछलकर ₹3222.95 पर पहुंच गए।
Kesar Enterprises । मौजूदा भाव: ₹113.13 (+19.99%)
स्टॉक स्प्लिट पर बोर्ड की बैठक से एक दिन पहले आज केसर एंटरप्राइजेज के शेयर इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹113.13 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।
PNB Gilts । मौजूदा भाव: ₹107.20 (+8.36%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर पीएनबी गिल्ट्स का शुद्ध मुनाफा 199.53% बढ़कर ₹160.07 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 27.93% उछलकर ₹563.27 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर इंट्रा-डे में 10.38% उछलकर ₹109.20 पर पहुंच गए। रेवेन्यू में यह तेजी सिक्योरिटीज पर नेट गेन के इस दौरान ₹31.18 करोड़ से ₹156.68 करोड़ पर पहुंचने के चलते आई।
Surya Roshni । मौजूदा भाव: ₹342.50 (+4.69%)
₹175 करोड़ के ऑर्डर पर सूर्या रोशनी के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.46% उछलकर ₹345.00 पर पहुंच गए।
Natco Pharma । मौजूदा भाव: ₹1034.50 (+1.99%)
दक्षिण अफ्रीका की एडकॉक होल्डिंग्स को खरीदने के लिए हो रही बातचीत में नाटको फार्मा काफी आगे बढ़ चुकी है जिसके चलते इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.82% उछलकर ₹1043.00 पर पहुंच गए। इसे लेकर बोर्ड की बैठक से पहले एडकॉक होल्डिंग्स के शेयर भी दक्षिण अफ्रीका में 8% से अधिक उछल गए।
Syrma SGS Tech । मौजूदा भाव: ₹700.45 (-1.30%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर कंसालिडेटेड रेवेन्यू 18.97% गिरकर ₹9.4 अरब पर आया तो सिर्मा एसजीएस टेक के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.54% टूटकर ₹684.55 पर आ गए। हालांकि इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 157.51% उछलकर ₹49.7 करोड़ पर पहुंच गया।
India Cements Capital । मौजूदा भाव: ₹17.23 (-2.77%)
इंडिया सीमेंट्स कैपिटल को बीएसई से एन श्रीनिवासन, आईसीएल फाइनेंशियल सर्विसेज और आईसीएल सिक्योरिटीज को प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप कैटेगरी से पब्लिक कैटेगरी में रखने की मंजूरी तो शेयर धड़ाम हो गए। इंट्रा-डे में यह 3.78% टूटकर ₹17.05 पर आ गया।
RattanIndia Power । मौजूदा भाव: ₹14.43 (-4.44%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर ₹93 करोड़ के कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट से ₹13.11 करोड़ के शुद्ध घाटे में आने पर रतनइंडिया पावर के शेयर इंट्रा-डे में 6.62% टूटकर ₹14.10 पर आ गए। इस दौरान रेवेन्यू भी 11.79% गिरकर ₹821.96 करोड़ पर आ गया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 46% से अधिक गिरकर ₹96.6 करोड़ और मार्जिन 20.24% से गिरकर 11.76% पर आ गया।
PCBL Chemical । मौजूदा भाव: ₹406.45 -8.80 (-2.12%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफा 21.6% गिरकर ₹94.05 करोड़ पर आया तो शेयर इंट्रा-डे में 4.59% टूटकर ₹396.20 पर आ गए। इस दौरान रेवेन्यू में हल्की गिरावच रही और यह ₹2.14 हजार करोड़ से गिरकर ₹2.11 हजार करोड़ पर आ गया।
Story continues below Advertisement
Bharat Bijlee । मौजूदा भाव: ₹3040.90 (-7.03%)
जून तिमाही में रेवेन्यू और मुनाफे में उछाल के बावजूद मार्जिन गिरने के चलते भारत बिजली के शेयरों को झटका लगा और इंट्रा-डे में यह 8.13% टूटकर ₹3005.00 पर आ गया। जून तिमाही में सालाना आधार पर भारत बिजली का शुद्ध मुनाफा 17.15% उछलकर ₹28.0 करोड़, रेवेन्यू 24.33% उछलकर ₹464.90 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹29.4 करोड़ से 14.29% बढ़कर ₹33.6 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान मार्जिन 7.9% से फिसलकर 7.23% पर आ गया।