Get App

Gainers & Losers: Paras Defence और SBI Card समेत इन 10 शेयरों का रहा दिन, इंट्रा-डे में फटाफट बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में आज बिकवाली का दबाव दिखा। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज रेड जोन में बंद हुए। स्टॉक्स की बात करें तो आज पारस डिफेंस (Paras Defence) और साई सिल्क्स (Sai Silks) समेत इन 10 स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Jul 02, 2025 पर 16:06
Gainers & Losers: Paras Defence और SBI Card समेत इन 10 शेयरों का रहा दिन, इंट्रा-डे में फटाफट बना तगड़ा पैसा

Sai Silks (Kalamandir) । मौजूदा भाव: ₹164.80 (+8.31%)
साई सिल्क्स का टर्नओवर जून तिमाही में सालाना आधार पर 41.80% उछलकर ₹379.02 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 14.59% उछलकर ₹174.35 पर पहुंच गए।

Bharat Forge । मौजूदा भाव: ₹1312.65 (+2.21%)
भारत फोर्ज ने एएएम इंडिया मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड का सफलतापूर्वक अधिग्रहण किया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 2.70% उछलकर ₹1319.00 पर पहुंच गए।

Paras Defence । मौजूदा भाव: ₹1696.55 (+4.25%)
पारस डिफेंस की सब्सिडरी पारस एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजीज को फ्रेंच डिफेंस कंपनी Cerbair से ड्रोन निपटने वाले सिस्टम CHIMERA 200 के 30 यूनिट का लेटर ऑफ इंटेंट मिला तो शेयर आज इंट्रा-डे में 4.58% उछलकर ₹1702.00 पर पहुंच गए।

Innovators Facade System । मौजूदा भाव: ₹213.80 (+5.40%)
इनोवेटर्स फेसेड सिस्टम को एलएंडटी से ₹61.11 करोड़ का ऑर्डर मिला है जिससे इसका सालाना रेवेन्यू करीब 30% तक बढ़ने का अनुमान है। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में 7.81% उछलकर ₹218.70 पर पहुंच गए। इस ऑर्डर पर काम अक्टूबर 2026 तक पूरा करना है।

Keystone Realtors । मौजूदा भाव: ₹644.00 (+2.89%)
मुंबई के अंधेरी वेस्ट में आठ हाउसिंग सोसायटी को रीडेवलप करने के लिए कीस्टोन रिएलटर्स को चुने जाने पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.92% उछलकर ₹688.00 पर पहुंच गए। 4.75 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट से 10.6 लाख स्क्वेयर फीट बिक्री लायक एरिया तैयार होगा और ₹3000 करोड़ का रेवेन्यू जेनेरेट होने की संभावना है।

RBL Bank । मौजूदा भाव: ₹249.30 (-4.10%)
दुबई का एमेरिट्स एनबीडी बैंक प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए आरबीएल बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है, इस खुलासे पर शेयर उछल गए। हालांकि आरबीएल बैंक ने इससे इनकार किया तो शेयर इंट्रा-डे हाई ₹266.95 से 7% टूटकर ₹248.25 पर आ गए।

SBI Cards and Payment Services । मौजूदा भाव: ₹915.00 (-1.86%)
गोल्डमैन सैक्स ने एसबीआई कार्ड की रेटिंग को घटाकर न्यूट्रल किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.72% टूटकर ₹906.95 पर आ गए। गोल्डमैन ने इसका टारगेट प्राइस अब ₹1006 पर फिक्स किया है।

Dreamfolks Services । मौजूदा भाव: ₹224.45 (-5.01%)
ड्रीमफोक्स सर्विसेज ने अहम प्रोग्राम्स को बंद करने का फैसला किया तो इसके शेयर भी इंट्रा-डे में 6% टूटकर ₹222.10 पर आ गए। कंपनी के सीईओ Liberatha Peter Kallat ने बड़े एयरपोर्ट ऑपरेटर्स पर दबाव की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया है ताकि क्लाइंट सीधे उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट कर सकें। सीईओ का कहना है कि इस दबाव के चलते एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ लाउंज एक्सेस प्रोग्राम प्रभावित हुआ है। हालांकि बाकी सर्विसेज पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनी 70 से अधिक लाउंज पर एक्टिव है जिसमें से सिर्फ 35-40% लाउंज ही एयरपोर्ट ऑपरेटर्स कंट्रोल करते हैं।

IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹858.15 (-2.41%)
गोल्डमैन सैक्स ने इंडसइंड बैंक की रेटिंग को न्यूट्रल से डाउनग्रेड कर सेल की और टारगेट प्राइस भी बदलकर ₹722 किया तो आज शेयर इंट्रा-डे में 3.57% टूटकर ₹848.00 पर आ गए।

Hyundai Motor India । मौजूदा भाव: ₹2123.15 (-5.22%)
पिछले महीने जून में हुंडई मोटर इंडिया की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 6% गिरी तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 6.03% टूटकर ₹2105.00 पर आ गए। जून में सालाना आधार पर कंपनी की सेल्स 64,803 यूनिट्स से गिरकर 60,924 यूनिट्स पर आ गई। इसमें घरेलू बिक्री तो 12% गिरकर 44,024 यूनिट्स पर आई है लेकिन निर्यात हल्का सा बढ़कर 16,900 यूनिट्स पर पहुंचा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें