Gainers & Losers: महीने का आखिरी कारोबारी दिन, Suzlon और Ola Electric समेत इन 10 शेयरों में रही तेज उठा-पटक

Gainers & Losers: बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) इस महीने के आखिरी कारोबारी दिन कमजोर हुए। रिकॉर्ड हाई से ये 5.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

अपडेटेड May 30, 2025 पर 16:17
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: महीने के आखिरी कारोबारी दिन आज एशियाई मार्केट से बिकवाली के रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में मिला-जुला रुझान दिखा। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 182.01 प्वाइंट्स यानी 0.22% फिसलकर 81451.01 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.33% यानी 82.90 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 24750.70 पर बंद हुआ है। हालांकि इस पूरे महीने की बात करें तो ये डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Gainers & Losers: महीने के आखिरी कारोबारी दिन आज एशियाई मार्केट से बिकवाली के रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में मिला-जुला रुझान दिखा। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 182.01 प्वाइंट्स यानी 0.22% फिसलकर 81451.01 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.33% यानी 82.90 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 24750.70 पर बंद हुआ है। हालांकि इस पूरे महीने की बात करें तो ये डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Suzlon Energy । मौजूदा भाव: ₹71.46 (+9.23%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर सुजलॉन एनर्जी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 365.2% बढ़कर ₹1,182.2 करोड़ और रेवेन्यू 72.6% उछलकर ₹3,789.9 करोड़ पर पहुंच गया। इस शानदार कारोबारी नतीजे पर शेयर इंट्रा-डे में 13.57% उछलकर ₹74.30 पर पहुंच गए।

Muthoot Finance । मौजूदा भाव: ₹2200.00 (+6.49%)
वित्त मंत्रालय ने आरबीआई को गोल्ड लोन के नियम आसान करने का सुझाव दिया तो मुथूट फाइनेंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.52% उछलकर ₹2241.75 पर पहुंच गए। मंत्रालय ने लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेश्यो में कमी करने की सिफारिश की है जिसे 85% से घटाकर 75% करने का प्रस्ताव है।

Sobha । मौजूदा भाव: ₹1429.00 (+3.00%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर सोभा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 481.2% बढ़कर ₹40.9 करोड़ और रेवेन्यू 62.6% उछलकर ₹1,240.6 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹3 के डिविडेंड को मंजूरी दी है। इन वजहों से सोभा के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.72% उछलकर ₹1480.70 पर पहुंच गए।

Arfin India । मौजूदा भाव: ₹27.97 (+2.64%)
आर्फिन इंडिया के बोर्ड ने शेयरों को एनएसई पर लिस्ट होने की मंजूरी दी तो बीएसई पर शेयर इंट्रा-डे में 8.62% उछलकर ₹29.60 पर पहुंच गए।

Marsons । मौजूदा भाव: ₹207.90 (+4.58%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर मार्सन्स का स्टैंडएलोन शुद्ध मुनाफा ₹44.87 लाख से 1900% बढ़कर ₹9 करोड़ और रेवेन्यू ₹3.77 करोड़ से 1380.11% बढ़कर ₹55.80 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 4.58% उछलकर ₹207.90 पर पहुंच गए।

Birlasoft । मौजूदा भाव: ₹401.35 (-4.57%)
ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने रेटिंग को डाउनग्रेड कर आउटपरफॉर्म से घटाकर अंडरपरफॉर्म और टारगेट प्राइस ₹640 से घटाकर ₹350 कर दिया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 5.84% फिसलकर ₹396.00 पर आ गए। ब्रोकरेज फर्म ने इसकी रेटिंग और टारगेट प्राइस में कटौती मार्जिन से जुड़ी चिंताओं के चलते की है।

Deepak Nitrite । मौजूदा भाव: ₹2027.75 (-3.48%)
मोतीलाल ओसवाल ने दीपक नाइट्राइट के शेयरों की रेटिंग घटा दी है और टारगेट प्राइस ₹1,650 पर फिक्स किया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 3.79% टूटकर ₹2021.30 पर आ गए। ब्रोकरेज पर्म ने महंगे वैल्यूएशन के चलते दीपर नाइट्राइट के शेयरों को लेकर बेयरेश रुझान अपनाया है।

Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹50.97 (-4.26%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर ओला इलेक्ट्रिक का कंसालिडेटेड घाटा दोगुना होकर ₹416 करोड़ से ₹870 करोड़ पर पहुंच गया और रेवेन्यू 61.8% फिसलकर ₹611 करोड़ पर आ गया। इसके चलते शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ा और आज इंट्रा-डे में यह 9.71% फिसलकर ₹48.07 पर आ गया। ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने ओला इलेक्ट्रिक की रेटिंग को रिड्यूस से घटाकर सेल कर दी है। सिर्फ यही नहीं, ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस भी ₹50 से घटाकर ₹30 कर दिया है जोकि ₹76 के आईपीओ प्राइस से 60% और लिस्टिंग के बाद के रिकॉर्ड हाई ₹157 से 80% डाउनसाइड है।

Mazagon Dock । मौजूदा भाव: ₹3480.10 (-7.18%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर मझगांव डॉक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 50.9% गिरकर ₹325.3 करोड़ पर आ गया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 7.98% टूटकर ₹3450.00 पर आ गए। हालांकि इस दौरान रेवेन्यू 2.3% उछलकर ₹3,174.4 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹2.71 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है।

Story continues below Advertisement

SJVN । मौजूदा भाव: ₹96.34 (-5.70%)
हाइड्रोइलेक्ट्रिक बिजली बनाने वाली सरकारी कंपनी एसजेवीएन मार्च तिमाही में सालाना आधार पर ₹61 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹127.7 करोड़ के शुद्ध घाटे में आ गई। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में 6.13% टूटकर ₹95.90 पर आ गए। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 4.5% उछलकर ₹504.4 करोड़ पर पहुंच गया।