Gainers & Losers: लगातार छह कारोबारी दिनों की तेजी के बाद आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन मार्केट में काफी उठा-पटक दिखी। ग्रीन और रेड जोन में झूलते हुए दिन के आखिरी में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 लगभग फ्लैट ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेक्टरवाइज सिर्फ आईटी और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में हैं। स्मॉलकैप और मिडकैप में तो तगड़ी बिकवाली दिखी। बुल और बेयर्स की इस रस्साकसी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 32.81 प्वाइंट्स यानी 0.04% उछलकर 78017.19 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.04% यानी 10.30 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23668.65 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है। (सभी शेयरों के भाव बीएसई से)
Paytm । मौजूदा भाव: ₹777.25 (+1.59%)
पेटीएम ने ऐलान किया कि 1 अप्रैल 2025 से जस्पे (Juspay) की बजाय सभी ट्रांजैक्शंस इसकी सब्सिडरी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के जरिए होंगे तो शेयर भी इंट्रा-डे में 3.32% उछलकर ₹790.45 पर पहुंच गए।
Swiggy । मौजूदा भाव: ₹337.65 (-3.94%)
Zomato । मौजूदा भाव: ₹209.80 (-5.79%)
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और स्विगी पर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी के सतर्क रुझान पर दोनों शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। जोमैटो के शेयर इंट्रा-डे में 6.15% टूटकर ₹209.00 और स्विगी 5.56% फिसलकर ₹331.95 पर आ गया। मैक्वेरी ने जोमैटो और स्विगी की बजाय खपत में रिकवरी की उम्मीद पर रेस्टोरेंट सेगमेंट से देवयानी इंटरनेशनल और वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड पर दांव लगाया है। जोमैटो आज सेंसेक्स का टॉप लूजर है।
IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹637.30 (-4.76%)
इंडसइंड बैंक पर सीजीएसटी और सेंट्रल एक्साइज ने जीएसटी से जुड़े मामलों को लेकर ₹30.15 करोड़ की पेनाल्टी लगाई तो इंडसइंड बैंक के शेयर इंट्रा-डे में 5.32% टूटकर ₹633.55 पर आ गए। बैंक ने इस पेनाल्टी के खिलाफ अपील करने की बात कही है।
Manappuram Finance । मौजूदा भाव: ₹237.05 (-1.33%)
मणप्पुरम फाइनेंस की एग्जीक्यूटिव टीम में बदलाव नहीं करने को फिच रेटिंग्स ने निगेटिव तरीके से लिया है और कहा कि इससे यथास्थिति बने रहने का रिस्क बना है। इसके चलते मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर इंट्रा-डे में 3.39% टूटकर ₹232.10 पर आ गए।
Star Health and Allied Insurance । मौजूदा भाव: ₹347.40 (-3.24%)
स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस के क्लेम सेटलमेंट प्रैक्टिसेज में बीमा नियामक संस्था इरडा ने गंभीर खामियां पाई तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 3.79% टूटकर ₹345.45 पर आ गए।
Concord Biotech । मौजूदा भाव: ₹1685.90 (+1.62%)
कॉनकॉर्ड बॉयोटेक ने गुजरात के वल्थेरा में स्थित अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में इंजेक्टेबल प्रोडक्शन चालू किया तो शेयर भी जोश में आ गए और इंट्रा-डे में 2.23% उछलकर ₹1695.95 पर पहुंच गए।
Vishal Fabrics । मौजूदा भाव: ₹28.23 +0.10 (+0.36%)
विशाल फैब्रिक्स ने ₹201 के भाव पर Chiripal Textile Mills के 1,73,825 शेयर ₹3.49 करोड़ में खरीदे जिससे इसमें विशाल फैब्रिक्स की हिस्सेदारी बढ़कर 37.72% हो गई। इसके चलते विशाल फैब्रिक्स के शेयर इंट्रा-डे में 8.39% उछलकर ₹30.49 पर पहुंच गए।
SG Finserve । मौजूदा भाव: ₹411.55 (+14.15%)
मधुसूदन केला की खरीदारी पर एसजी फिनसर्व के शेयरों में लगातार दो दिनो में करीब 28 फीसदी उछल गए। आज की बात करें तो आज इंट्रा-डे में यह % उछलकर ₹ के अपर सर्किट पर पहुंच गया था। मधुसूदन केला ने एसजी फिनसर्व के 9,51,773 शेयर यानी 1.7% हिस्सेदारी ₹350.01 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं।
Trent । मौजूदा भाव: ₹5184.85 (+2.57%)
मार्च तिमाही में जूडियो ने 59 नए स्टोर खोले हैं, जिसने इसके शेयरों की भी चमक बढ़ाई है और इंट्रा-डे में यह 3.82% उछलकर ₹5247.95 पर पहुंच गया।
Story continues below Advertisement