Get App

Gainers & Losers: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी पर दिखा दबाव, Paytm और Zomato समेत 10 शेयरों में तेज हलचल

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में लगातार सातवें दिन हरियाली रही। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अब करीब 10 फीसदी ही नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

Edited By: Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 16:19
Gainers & Losers: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी पर दिखा दबाव, Paytm और Zomato समेत 10 शेयरों में तेज हलचल

Paytm । मौजूदा भाव: ₹777.25 (+1.59%)
पेटीएम ने ऐलान किया कि 1 अप्रैल 2025 से जस्पे (Juspay) की बजाय सभी ट्रांजैक्शंस इसकी सब्सिडरी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के जरिए होंगे तो शेयर भी इंट्रा-डे में 3.32% उछलकर ₹790.45 पर पहुंच गए।

Swiggy । मौजूदा भाव: ₹337.65 (-3.94%)
Zomato । मौजूदा भाव: ₹209.80 (-5.79%)
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और स्विगी पर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी के सतर्क रुझान पर दोनों शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। जोमैटो के शेयर इंट्रा-डे में 6.15% टूटकर ₹209.00 और स्विगी 5.56% फिसलकर ₹331.95 पर आ गया। मैक्वेरी ने जोमैटो और स्विगी की बजाय खपत में रिकवरी की उम्मीद पर रेस्टोरेंट सेगमेंट से देवयानी इंटरनेशनल और वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड पर दांव लगाया है। जोमैटो आज सेंसेक्स का टॉप लूजर है।

IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹637.30 (-4.76%)
इंडसइंड बैंक पर सीजीएसटी और सेंट्रल एक्साइज ने जीएसटी से जुड़े मामलों को लेकर ₹30.15 करोड़ की पेनाल्टी लगाई तो इंडसइंड बैंक के शेयर इंट्रा-डे में 5.32% टूटकर ₹633.55 पर आ गए। बैंक ने इस पेनाल्टी के खिलाफ अपील करने की बात कही है।

Manappuram Finance । मौजूदा भाव: ₹237.05 (-1.33%)
मणप्पुरम फाइनेंस की एग्जीक्यूटिव टीम में बदलाव नहीं करने को फिच रेटिंग्स ने निगेटिव तरीके से लिया है और कहा कि इससे यथास्थिति बने रहने का रिस्क बना है। इसके चलते मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर इंट्रा-डे में 3.39% टूटकर ₹232.10 पर आ गए।

Star Health and Allied Insurance । मौजूदा भाव: ₹347.40 (-3.24%)
स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस के क्लेम सेटलमेंट प्रैक्टिसेज में बीमा नियामक संस्था इरडा ने गंभीर खामियां पाई तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 3.79% टूटकर ₹345.45 पर आ गए।

Concord Biotech । मौजूदा भाव: ₹1685.90 (+1.62%)
कॉनकॉर्ड बॉयोटेक ने गुजरात के वल्थेरा में स्थित अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में इंजेक्टेबल प्रोडक्शन चालू किया तो शेयर भी जोश में आ गए और इंट्रा-डे में 2.23% उछलकर ₹1695.95 पर पहुंच गए।

Vishal Fabrics । मौजूदा भाव: ₹28.23 +0.10 (+0.36%)
विशाल फैब्रिक्स ने ₹201 के भाव पर Chiripal Textile Mills के 1,73,825 शेयर ₹3.49 करोड़ में खरीदे जिससे इसमें विशाल फैब्रिक्स की हिस्सेदारी बढ़कर 37.72% हो गई। इसके चलते विशाल फैब्रिक्स के शेयर इंट्रा-डे में 8.39% उछलकर ₹30.49 पर पहुंच गए।

SG Finserve । मौजूदा भाव: ₹411.55 (+14.15%)
मधुसूदन केला की खरीदारी पर एसजी फिनसर्व के शेयरों में लगातार दो दिनो में करीब 28 फीसदी उछल गए। आज की बात करें तो आज इंट्रा-डे में यह % उछलकर ₹ के अपर सर्किट पर पहुंच गया था। मधुसूदन केला ने एसजी फिनसर्व के 9,51,773 शेयर यानी 1.7% हिस्सेदारी ₹350.01 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं।

Trent । मौजूदा भाव: ₹5184.85 (+2.57%)
मार्च तिमाही में जूडियो ने 59 नए स्टोर खोले हैं, जिसने इसके शेयरों की भी चमक बढ़ाई है और इंट्रा-डे में यह 3.82% उछलकर ₹5247.95 पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें