Get App

Gainers & Losers: Sensex की वीकली एक्सपायरी, Yes Bank और M&M समेत इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल

Gainers & Losers: लगातार तीसरे कारोबारी दिन की गिरावट से बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक बार फिर रिकॉर्ड हाई से ये 6.5 फीसदी से अधिक नीचे आ गए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

Edited By: Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 16:19
Gainers & Losers: Sensex की वीकली एक्सपायरी, Yes Bank और M&M समेत इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल

Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹468.70 (+3.49%)
वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतें दो महीने के हाई पर पहुंचीं तो हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.75% उछलकर ₹474.40 पर पहुंच गया। हिंदुस्तान जिंक देश में प्राइमरी सिल्वर की इकलौती प्रोड्यूसर है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि कमोडिटी की कीमतों में 10% के उछाल से इसका सालाना ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹550–₹575 करोड़ बढ़ सकता है।

M&M । मौजूदा भाव: ₹3046.45 (+0.69%)
मई में एमएंडएम (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की सेल्स सालाना आधार पर 17% बढ़ी तो शेयरों ने भी जश्न मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 1.31% उछलकर ₹3065.15 पर पहुंच गया। मई में इसकी सेल्स सालाना आधार पर 17% बढ़कर 84,110 यूनिट्स पर पहुंच गई। यूटिलिटी वेईकल्स की बात करें तो घरेलू मार्केट में इसकी बिक्री सालाना आधार पर 21% बढ़कर 52,431 यूनिट्स पर पहुंच गया। ट्रैक्टर्स की घरेलू मार्केट में बिक्री भी इस दौरान 35,237 यूनिट्स से बढ़कर 38,914 यूनिट्स और निर्यात मिलाकर 37,109 यूनिट्स से 40,643 यूनिट्स पर पहुंच गया। सेल्स के इन शानदार आंकड़ों पर आज सेंसेक्स का यह इकलौता गेनर है।

Sansera Engineering । मौजूदा भाव: ₹1379.55 (+1.34%)
हल्के और मध्यम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम केएयरबॉर्न इंटेंसिव केयर ट्रांसपोर्ट मॉड्यूल्स (ICTM) की मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और सपोर्ट के लिए सनसेरा इंजीनियरिंग ने एयरबेस के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 2.84% उछलकर ₹1400.00 पर पहुंच गए।

Deepak Builders & Engineers । मौजूदा भाव: ₹150.65 (+2.94%)
₹260 करोड़ के ऑर्डर मिलने पर दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स का शेयर इंट्रा-डे में 8.64% उछलकर ₹159.00 पर पहुंच गया।

Medicamen Biotech । मौजूदा भाव: ₹435.00 (+4.19%)
मेडिकामेन बॉयोटेक को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से पहला ANDA (एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन) अप्रूवल मिला तो शेयर आज इंट्रा-डे में 7.16% उछलकर ₹447.40 पर पहुंच गए। यह अप्रूवल इसकी बोर्टेजोमिब इंजेक्शन के लिए मिला है और कंपनी के लिए यह अहम माइलस्टोन है।

Frontier Springs । मौजूदा भाव: ₹3897.00 (+9.95%)
कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री और रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री से ₹92.6 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹3898.60 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।

Yes Bank । मौजूदा भाव: ₹20.85 (-10.40%)
₹21.5 के औसत भाव पर ₹2022 करोड़ की ब्लॉक डील के चलते यस बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 10.74% टूटकर ₹20.77 पर आ गए।

Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹49.33 (-8.12%)
₹731 करोड़ की ब्लॉक डील पर ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.55% टूटकर ₹49.10 पर आ गए। सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के मुताबिक इस ब्लॉक डील के तहत हुंडई मोटर कंपनी ने 14.22 करोड़ शेयरों की बिक्री की है जो टोटल आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 3.23% है।

Vodafone Idea । मौजूदा भाव: ₹6.78 (-3.69%)
वोडा आइडिया के एजीआर बकाए को लेकर सरकार ने कोई फैसला किया है। टेलीकॉम मिनिस्टर के इस बयान पर वोडा आइडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.26% टूटकर ₹6.74 पर आ गए थे।

Aptus Value Housing Finance । मौजूदा भाव: ₹306.95 (-9.39%)
₹307 के औसत भाव पर 3.71 करोड़ शेयर यानी 7.44% हिस्सेदारी की ब्लॉक डील पर अप्टुस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 9.96% टूटकर ₹305.00 पर आ गए थे। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक प्राइवेट इक्विटी फर्म वेस्टब्रिज इंवेस्टमेंट अपनी 9.8% हिस्सेदारी बेचने वाली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें