Get App

HDFC Bank Q1 Results: स्पेशल ​डिविडेंड के साथ-साथ पहले बोनस इश्यू का मिल सकता है तोहफा, कब आ रहे हैं नतीजे

HDFC Bank Q1 Results: जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में HDFC Bank का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 17616.14 करोड़ रुपये रहा था। 18 जुलाई को बैंक का शेयर BSE पर 1.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 1957.40 रुपये पर बंद हुआ

Ritika Singh
अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 18:27
HDFC Bank Q1 Results: स्पेशल ​डिविडेंड के साथ-साथ पहले बोनस इश्यू का मिल सकता है तोहफा, कब आ रहे हैं नतीजे

नतीजों के साथ-साथ बैंक वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्पेशल अंतरिम डिविडेंड की घोषणा कर सकता है। इतना ही नहीं शेयरहोल्डर्स को पहली बार बोनस शेयरों का तोहफा भी दे सकता है।

HDFC Bank ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 22 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की थी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 जून 2025 थी। रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में रहे होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा।

18 जुलाई को HDFC Bank का शेयर BSE पर 1.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 1957.40 रुपये पर बंद हुआ। बैंक का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। बैंक में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।

शेयर एक साल पहले के भाव से 21 प्रतिशत और 6 महीने पहले के भाव से 19 प्रतिशत बढ़त पर है। BSE पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2027.40 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 1588.50 रुपये है।

जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में HDFC Bank का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 17616.14 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के 16511.85 करोड़ रुपये के मुनाफे से 6.68 प्रतिशत ज्यादा रहा। बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 0.16 प्रतिशत की मामूली कमी के साथ 89487.99 करोड़ रुपये रही, जो मार्च 2024 तिमाही में 89639 करोड़ रुपये थी।

मार्च 2025 तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत बढ़कर 32,066 करोड़ रुपये हो गई। ग्रॉस एडवांसेज के लिए ग्रॉस NPA रेशियो बढ़कर 1.33% हो गया। एक साल पहले यह 1.24% था। नेट एडवांसेज के लिए नेट NPA रेशियो बढ़कर 0.43% हो गया, जो मार्च 2024 तिमाही में 0.33% था।

पूरे वित्त वर्ष 2025 में HDFC Bank की कुल इनकम बढ़कर 346149.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 307581.55 करोड़ रुपये थी। शुद्ध मुनाफा 67347.36 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो वित्त वर्ष 2024 में 60812.27 करोड़ रुपये था। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें