Bonus Share: हर एक शेयर पर 3 नए शेयर मिलेंगे फ्री, 27 फरवरी रिकॉर्ड डेट; एक साल में 150% रिटर्न

Infobeans Technologies Bonus Share: शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.40 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 17:13
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंफोबीन्स टेक्नोलोजिज लिमिटेड बोनस शेयर बांट रही है। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 3 नए शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे। रिकॉर्ड डेट 27 फरवरी 2026 है।

रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 865.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Infobeans Technologies में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.40 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक साल में 150 प्रतिशत और 3 महीनों में 40 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।

शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1030 रुपये और एडजस्टेड लो 269.95 रुपये है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

Infobeans Technologies का दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 102.14 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 16.88 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 279.41 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 46.97 करोड़ रुपये रहा।