Get App

Jindal Steel के लिए नुवामा ने घटाया टारगेट, ​फिर भी 26% उछाल की बनी हुई है गुंजाइश

Jindal Steel Share Price: नुवामा ने अब प्राइस टारगेट ₹1264 प्रति शेयर कर दिया है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.37% हिस्सेदारी थी। स्टील की ऊंची कीमतों से Jindal Steel का EBITDA, FY25-28 के दौरान 28% CAGR से बढ़ सकता है

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Dec 25, 2025 पर 09:42
Jindal Steel के लिए नुवामा ने घटाया टारगेट, ​फिर भी 26% उछाल की बनी हुई है गुंजाइश

नुवामा ने अब प्राइस टारगेट ₹1400 प्रति शेयर से घटाकर ₹1264 प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर के बीएसई पर 24 दिसंबर को बंद भाव से 26.5 प्रतिशत ज्यादा है।

नुवामा ने कहा है कि स्टील की कीमतों में गिरावट और प्रोडक्शन की ऊंची लागत से जिंदल स्टील के स्टील स्प्रेड कमजोर होने की संभावना है। लेकिन तीसरी तिमाही यानि कि अक्टूबर-दिसंबर में इसमें सुधार होगा।

ब्रोकरेज का मानना ​​है कि जिंदल स्टील का EBITDA प्रति टन दिसंबर 2025 तिमाही में तिमाही आधार पर ₹1800 प्रति टन गिरकर ₹8200 प्रति टन हो जाएगा। कंपनी FY25-28 के दौरान अनुमानित 17% CAGR से ग्रो करेगी।

ब्रोकरेज ने कहा कि स्टील की ऊंची कीमतों से EBITDA, FY25-28 के दौरान 28% CAGR से बढ़ सकता है। नुवामा ने जिंदल स्टील के लिए FY26, FY27 और FY28 के EBITDA अनुमानों को क्रमशः 16%, 13% और 7% घटाया है।

FY27 और FY28 में FY26 की तुलना में EBITDA/टन ₹3000 से ₹4000 प्रति टन बढ़ने की उम्मीद है। अधिक वॉल्यूम, रियलाइजेशन और लागत में कमी से फायदा होगा।

जिंदल स्टील का शेयर वर्तमान में BSE पर ₹999 पर है। 25 दिसंबर को शेयर बाजार में क्रिसमस की छुट्टी है। कंपनी का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा है।

कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.37% हिस्सेदारी थी। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में जिंदल स्टील का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹12108.60 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹920.67 करोड़ रहा।

वित्त वर्ष 2025 में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹48818 करोड़ दर्ज किया गया। इस बीच शुद्ध मुनाफा ₹3621.18 करोड़ रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें