Get App

Silver Gold Price Today :सोने-चांदी के भाव में हल्की तेजी, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

Silver Gold Price Today : घरेलू वायदा बाजार में, सुबह लगभग 10:15 बजे के आसपास MCX गोल्ड फ्यूचर्स 0.40% की तेजी के साथ ₹1,39,400 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि MCX सिल्वर फ्यूचर्स लगभग 1.15% बढ़कर ₹1,82,250 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए थे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 10:42 AM
Silver Gold Price Today :सोने-चांदी के भाव में हल्की तेजी, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल
Gold Rate Today : 2 नवंबर को एशियाई बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिला है। तेल की कीमतें कम होने से महंगाई को लेकर चिंताएं कुछ कम हुई हैं, इससे बुलियन को सपोर्ट मिला है

Silver Gold Price Today : सोमवार, 2 नवंबर सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ी तेजी आई है। यह तेजी ऐसे समय में देखने को मिली है जब फेडरल रिजर्व का मानना ​​है कि लगातार बनी हुई महंगाई के कारण ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं। इससे पहले, फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला लिया था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में, शुक्रवार को सोने की कीमत गिरकर एक साल के निचले स्तर पर आ गई थी।

घरेलू वायदा बाजार में, सुबह लगभग 10:15 बजे के आसपास MCX गोल्ड फ्यूचर्स 0.40% की तेजी के साथ ₹1,39,400 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि MCX सिल्वर फ्यूचर्स लगभग 1.15% बढ़कर ₹1,82,250 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए थे।

MCX गोल्ड दिसंबर को 140,000 रुपये के आसपास रेजिस्टेंस सामना करना पड़ सकता है-ICICI डायरेक्ट

स्पॉट गोल्ड पर दबाव बने रहने और इसके $3850 के स्तर तक गिरने की संभावना है,क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने महंगाई की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इससे फेड अपनी मौद्रिक नीति को सख्त करने का फैसला ले सकता है। दूसरी ओर ETF में मजबूत निवेश और केंद्रीय बैंकों द्वारा की जा रही खरीदारी कीमतों को कुछ सहारा दे सकती है। CME फेडवॉच टूल के अनुसार, बाजार को 74% उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाएगा। सितंबर में चीन के PBOC (पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना) का स्वर्ण भंडार 740,000 औंस बढ़कर 77.47 मिलियन ट्रॉय औंस हो गया है। यह पिछले तीन वर्षों में सबसे बड़ी बढ़त है और लगातार 23वां महीना है जब PBOC ने अपने स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी की है। निवेशक आगे के संकेतों के लिए अमेरिका के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर नजर बनाए रखेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें