IT कंपनी LTM Ltd के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 53 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है। रिकॉर्ड डेट 25 मई है।
इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।
LTM का पुराना नाम LTIMindtree Limited था। यह लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप की कंपनी है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।
फाइनल डिविडेंड पर कंपनी की 1 जून को होने वाली सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।
इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 22 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। शेयर BSE पर 7 मई को 4250.40 रुपये पर बंद हुआ।
LTM Ltd का मार्केट कैप 1.26 लाख करोड़ रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 68.52 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
शेयर 3 महीनों में 23 प्रतिशत और साल 2026 में अब तक 30 प्रतिशत नीचे आया है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,430 रुपये और एडजस्टेड लो 4,001.15 रुपये है।
जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में LTM Ltd का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 23.37 प्रतिशत बढ़कर 1,392.3 करोड़ रुपये हो गया।
ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 15.55 प्रतिशत बढ़कर 11,291.7 करोड़ रुपये हो गया।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुनाफा 9.12 प्रतिशत बढ़कर 5,018.1 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 11.31 प्रतिशत बढ़कर 42,307.6 करोड़ रुपये हो गया। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
Story continues below Advertisement