Get App

MRF देने वाली है ₹3 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड, Q3 में मुनाफा 119% बढ़ा

MRF Interim Dividend: कंपनी के शेयर में 6 फरवरी को तेजी है। डिविडेंड की घोषणा 6 फरवरी को दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ की गई। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 15 प्रतिशत बढ़ गया

Ritika Singh
अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 15:17
MRF देने वाली है ₹3 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड, Q3 में मुनाफा 119% बढ़ा

इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

डिविडेंड का पेमेंट 27 फरवरी को या उसके बाद किया जाएगा। इस डिविडेंड की घोषणा 6 फरवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ की गई।

इससे पहले कंपनी ने नवंबर 2025 में 3 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की थी। वित्त वर्ष 2025 के लिए दो बार 3-3 रुपये का अंतरिम और 229 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में MRF का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 119 प्रतिशत बढ़कर 691.83 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 315.46 करोड़ रुपये था।

इस बीच ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 8050.43 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 7000.82 करोड़ रुपये था।

कंपनी के खर्च बढ़कर 7180.45 करोड़ रुपये के रहे, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 6674.72 करोड़ रुपये के थे। MRF में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 27.73 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

MRF के शेयर में 6 फरवरी को तेजी है। BSE पर शेयर दिन में 10.4 प्रतिशत तक उछलकर 149000 रुपये के हाई तक गया। बाद में 8.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 146495.05 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का मार्केट कैप 62000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। MRF के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर एक साल में 28 प्रतिशत चढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें