Share Market Today: सेंसेक्स 320 अंक उछला, निफ्टी 25,150 के पार; निवेशकों ने एक दिन में ₹3 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 27 जनवरी को हरे निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 319.78 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,857.48 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 126.75 अंक या 0.51 प्रतिशत चढ़कर 25,175.40 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाजार ने कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की थी

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 16:23
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 27 जनवरी को हरे निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 319.78 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,857.48 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 126.75 अंक या 0.51 प्रतिशत चढ़कर 25,175.40 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाजार ने कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की थी और दिनभर बाजार सीमित दायरे में घूमता रहा। लेकिन आखिरी घंटे में खरीदारी ने सेंसेक्स-निफ्टी को दिन के ऊपरी स्तरों पर बंद होने में मदद की।

भारत–यूरोपीय यूनियन (India–EU) के बीच व्यापार समझौते के ऐलान से बाजार के सेंटीमेंट को मजबूती मिली। मेटल, फाइनेंशियल, आईटी और ऑयल एंड गैसे शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली।  Nifty Midcap और Nifty Smallcap इंडेक्स भी लगभग 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेक्टोरल प्रदर्शन
सेक्टोरल फ्रंट पर अधिकतर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। मेटल सेक्टर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए करीब 3 प्रतिशत की छलांग लगाई। इसके अलावा आईटी, बैंकिंग, फाइनेंशियल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, ऑटो, FMCG, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे कुछ सेक्टर दबाव में रहे और लाल निशान में बंद हुए।

निवेशकों ने ₹3.02 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 454.58 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 451.56 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.02 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.02 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 4.47 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एक्सिस बैंक (Axis Bank), टाटा स्टील (Tata Steel), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयर 2.48 फीसदी से लेकर 4.31 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 4.19 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), एशियन पेंट्स (Asian Paints), इटरनल (Eternal) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में 1.48 फीसदी से लेकर 3.14 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,473 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,473 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,947 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,345 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 181 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 80 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 663 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।