Land Rover Defender भारत में लॉन्च, पावरफुल V8 इंजन और प्रीमियम फीचर्स से लैस

2025 लैंड रोवर डिफेंडर भारत में 1.39 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च हुई। यह तीन वेरिएंट्स- 90, 110 और 130 में उपलब्ध है। नया V8 इंजन, एडवांस टेरेन रिस्पॉन्स, शानदार डिजाइन अपडेट्स, और प्रीमियम केबिन फीचर्स इसे खास बनाते हैं। BMW X7 और मर्सिडीज GLC जैसी लग्जरी कारों से मुकाबला करती है

अपडेटेड Jan 30, 2025 पर 17:19
Story continues below Advertisement
लैंड रोवर ने 2025 डिफेंडर एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.39 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस लग्जरी एसयूवी को तीन वेरिएंट्स- डिफेंडर 90, डिफेंडर 110 और डिफेंडर 130 में पेश किया गया है। नया V8 वेरिएंट, एंट्री-लेवल वेरिएंट से करीब 35 लाख रुपये महंगा है।(image source: social media)

डिफेंडर एसयूवी का मुकाबला BMW X7, मर्सिडीज GLC, जीप रैंगलर, रेंज रोवर वेलार और वोल्वो XC90 जैसी लग्जरी कारों से होगा। नए अपडेट्स और फीचर्स इसे बाजार में और मजबूत बनाएंगे।(image source: social media)

2025 डिफेंडर में V8 P425 5.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 425 bhp पावर और 610 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा, 2.0-लीटर और 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध हैं। टॉप वेरिएंट में 4.4-लीटर V8 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 626 bhp पावर और 750 Nm टॉर्क देता है।(image source: social media)

डिफेंडर में मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, ब्लैक कॉन्ट्रास्ट रूफ, 20-इंच सैटिन डार्क ग्रे अलॉय व्हील्स जैसे नए डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें सॉफ्ट-क्लोज टेल डोर जैसे फीचर्स शामिल हैं।(image source: social media)

नई डिफेंडर में टेरेन रिस्पॉन्स और कॉन्फिगरेबल टेरेन रिस्पॉन्स फीचर्स दिए गए हैं, जो चुनौतीपूर्ण सड़कों पर शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन और अडेप्टिव डायनेमिक्स इसे और बेहतर बनाते हैं।(image source: social media)

इंटीरियर में नई विंडसर लेदर सीट्स, 14-वे हीटेड और कूल्ड फ्रंट सीट्स, विंग्ड हेडरेस्ट और क्लाइमेट-कंट्रोल्ड दूसरी पंक्ति की सीट्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं। इसमें नुबक-एज्ड कार्पेट मैट और लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील भी हैं।(image source: social media)

2025 डिफेंडर में 11.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3डी सराउंड कैमरा, मेरिडियन साउंड सिस्टम और स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। डिफेंडर 130 में दूसरी पंक्ति में कैप्टन चेयर दी गई हैं, जिससे तीसरी पंक्ति तक पहुंचना आसान होता है।(image source: social media)