FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप में इस बार इन युवा खिलाड़ियों पर रहेगी दुनिया की नजर, देखें तस्वीरें

FIFA World Cup 2022: तमाम विवादों के बीच आखिरकार कतर (FIFA World Cup 2022 in Qatar) में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत आज यानी रविवार (20 नवंबर) से हो रही है। फुटबॉल वर्ल्ड कप (Football World Cup) का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर (Qatar Vs Ecuador) के बीच अल बयात स्टेडियम (Al Bayt Stadium) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दुनिया की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे

अपडेटेड Nov 20, 2022 पर 19:52
Story continues below Advertisement
FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में कुल 48 मैच खेले जाएंगे, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 16 टीमें अगले दौर में पहुंचेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा। फीफा वर्ल्ड कप में इस बार दुनिया के कई युवा खिलाड़ी चमकने को तैयार हैं। टूर्नामेंट के दौरान दुनिया के कुछ बेस्ट युवा खिलाड़ियों पर सभी की नजर रहेगी।

FIFA World Cup 2022: बिजली जैसी रफ्तार और शानदार टेक्निकल क्षमता के धनी ब्राजीलियाई खिलाड़ी विनीसियस जूनियर (Vinicius Junior) पर सभी की निगाहें रहेंगी। उन्होंने रियल मैड्रिड की हालिया चैंपियंस लीग (2022 Champions League) में शानदार प्रदर्शन किया था।

FIFA World Cup 2022: 2019 सीजन के दौरान, ब्राजील के वंडर-किड रोड्रिगो (Brazilian football player Rodrygo) चैंपियंस लीग में हैट्रिक बनाने वाले दूसरे युवा खिलाड़ी थे।

FIFA World Cup 2022: स्पेनिश पेशेवर फुटबॉलर पेड़ी (Pedri) 2020 यूरो (2020 Euros) टूर्नामेंट के दौरान इतिहास में अपना नाम दर्ज करा चुके थे, जहां उन्होंने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। इस बार उन पर सभी की नजरें रहेंगी।

FIFA World Cup 2022: पाब्लो गावी (Pablo Gavi) Cesc Fabregas के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए स्पेन द्वारा वर्ल्ड कप के लिए बुलाए जाने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के युवा खिलाड़ी थे।

FIFA World Cup 2022: जूड बेलिंघम (Jude Bellingham) पहले ही बोरूसिया डॉर्टमुंड में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते चर्चा में आ चुके हैं। अब फीफा वर्ल्ड कप में भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।