Get App

Aadhaar Card: आधार डिटेल्स अपडेट करना है? नाम, पता या मोबाइल नंबर ऐसे बदलें

Aadhaar Card: आज के समय में आधार कार्ड का सबसे जरूरी डाक्युमेंट हो गया है। आधार कार्ड का इस्तेमाल स्कूल में एडमिशन से लेकर बैंक खाता खुलवाने तक हर जगह किया जाता है। आपके आधार कार्ड में दी गई सारी जानकारी एकदम सही होनी बहुत जरूरी है। अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती है तो आप इसे आसानी से सही करवा सकते हैं

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 17:04
Aadhaar Card: आधार डिटेल्स अपडेट करना है? नाम, पता या मोबाइल नंबर ऐसे बदलें

आधार अपडेट क्यों जरूरी है
बैंकिंग, टैक्स रिफंड और सरकारी सब्सिडी जैसी सेवाओं के लिए आधार की सही जानकारी बेहद जरूरी है।

पता (Address) ऑनलाइन अपडेट करें
UIDAI वेबसाइट पर जाएं, “Update Aadhaar Online” चुनें और आधार नंबर व OTP से लॉगिन करें।

पता अपडेट के लिए डॉक्युमेंट अपलोड करें
बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट या रेंट एग्रीमेंट जैसी वैध एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) प्राप्त करें
डॉक्युमेंट अपलोड के बाद आपको एक URN मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

नाम बदलने के लिए आधार सेवा केंद्र जाएं
नाम बदलने के लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं, साथ में PAN, पासपोर्ट या सरकारी ID ले जाएं। (Photo: Canva)

आधार अपडेट फॉर्म भरें
केंद्र पर फॉर्म भरें, फोटो और फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे। (Photo: Canva)

नाम अपडेट 7-10 दिनों में हो जाता है
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद 7-10 वर्किंग डेज में अपडेट हो जाता है।

मोबाइल नंबर बदलना सिर्फ ऑफलाइन
मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा; ऑनलाइन यह सुविधा नहीं है।(Photo: Canva)

मोबाइल नंबर अपडेट के लिए कोई डॉक्युमेंट नहीं चाहिए
सिर्फ फॉर्म भरें और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराएं। (Photo: Canva)

अपडेट के बाद SMS अलर्ट मिलेगा
नया नंबर अपडेट होने के बाद SMS के जरिए सूचना मिलती है। (Photo: Canva)

अपडेट के बाद SMS अलर्ट मिलेगा
नया नंबर अपडेट होने के बाद SMS के जरिए सूचना मिलती है।

अपडेटेड आधार डाउनलोड करें या नया कार्ड मंगाएं
अपडेट के बाद आप नया आधार PDF डाउनलोड कर सकते हैं या मामूली शुल्क पर प्रिंटेड कार्ड मंगा सकते हैं।(Photo: Canva)

सही जानकारी के लिए समय रहते आधार अपडेट करें और सभी जरूरी सेवाओं का लाभ बिना रुकावट उठाएं।

MoneyControl News

First Published: Jul 14, 2025 5:04 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें