
लेकिन अब कीमतें नीचे आ चुकी हैं। सोना लगातार फिसल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,23,420 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां सोना अभी भी भारत से सस्ता है।
दुबई, UAE: सबसे पहले बात यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई की। दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,14,740 प्रति 10 ग्राम है। कम टैक्स और कम इंपोर्ट ड्यूटी के कारण भारतीय, दुबई से सोना खरीदकर लाना खासा पसंद करते हैं।
अमेरिका: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,15,360 प्रति 10 ग्राम है। बैलेंस्ड टैक्स पॉलिसीज और हाई ट्रेड वॉल्यूम के कारण भारत की तुलना में अमेरिका में सोना सस्ता है। मजबूत डॉलर और पारदर्शी प्राइसिंग भी सोने की कम कीमत में योगदान करते हैं।
सिंगापुर: सिंगापुर में सोने की कीमत ₹1,18,880 प्रति 10 ग्राम है।
हांगकांग: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,13,140 प्रति 10 ग्राम है। हांगकांग का खुला बाजार और कम इंपोर्ट ड्यूटी पूरे क्षेत्र से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
तुर्की और कुवैत: तुर्की में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,13,040 प्रति 10 ग्राम है। कुवैत में सोने की कीमत लगभग ₹1,13,570 प्रति 10 ग्राम है।