Get App

गायब हुआ हीरो अब बना 2,164 करोड़ रुपये का किंग! गिरीश कुमार की हैरान कर देने वाली कमबैक स्टोरी

2013 में 'रामइया वस्तावैया' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले गिरीश कुमार ने जबरदस्त शुरुआत की थी। लोगों को लगा था कि इंडस्ट्री को एक नया सुपरस्टार मिल गया है, लेकिन दूसरी ही फिल्म फ्लॉप होने के बाद गिरीश अचानक गायब हो गए। पर उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। एक्टिंग छोड़ने के बाद उन्होंने अपने पारिवारिक बिजनेस में कदम रखा और आज 8,533 करोड़ रुपये की कंपनी Tips Industries के COO हैं। उनकी पर्सनल नेट वर्थ 2,164 करोड़ रुपये है

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 14:11
गायब हुआ हीरो अब बना 2,164 करोड़ रुपये का किंग! गिरीश कुमार की हैरान कर देने वाली कमबैक स्टोरी

2013 में किया धमाकेदार डेब्यू
गिरीश कुमार ने फिल्म रामइया वस्तावैया से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी।
श्रुति हासन के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया, और ‘जीने लगा हूं’ गाना तो हर दिल की धड़कन बन गया था।

सबको लगा, अब ये नया हीरो छा जाएगा!
गिरीश की स्मार्ट लुक्स और एक्टिंग देख कर लोगों को यकीन था कि ये लंबी रेस का घोड़ा है।
उन्हें बेस्ट डेब्यू के लिए कई अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिले थे।

लेकिन दूसरी फिल्म ने कर दिया ब्रेक
2016 में आई उनकी दूसरी फिल्म लवशुदा बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
इसके बाद गिरीश ने इंडस्ट्री से कुछ दूरी बना ली, जिससे फैंस हैरान रह गए।

एक्टर से बने बिजनेस मैन
फिल्मों को अलविदा कहकर गिरीश ने अपने पिता की कंपनी Tips Industries को जॉइन किया।
यह वही कंपनी है जो सुपरहिट म्यूज़िक एल्बम्स और फिल्मों के लिए जानी जाती है।

आज हैं Tips Industries के COO
गिरीश सिर्फ नाम के नहीं, काम के भी हीरो निकले।
आज वो कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर यानी COO हैं और कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जा चुके हैं।

8,533 करोड़ की कंपनी के मालिक
Tips Industries की मार्केट वैल्यू जून 2025 में पहुंच गई है 8,533 करोड़ रुपये।
कंपनी के साथ 1,000 से ज्यादा होलसेलर्स और 4 लाख रिटेलर्स जुड़े हुए हैं।

आमिर और रणबीर से भी ज्यादा अमीर
गिरीश की पर्सनल नेट वर्थ करीब 2,164 करोड़ रुपये है।
यह रणबीर कपूर (400 करोड़), रणवीर सिंह (245 करोड़) और आमिर खान (1,900 करोड़) से भी ज्यादा है।

बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर
2016 में गिरीश ने अपनी बचपन की दोस्त कृष्णा मंगवानी से शादी की।
अब दोनों मुंबई में अपने बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

मूवीज छोड़कर भी चमके
गिरीश की कहानी सबको ये सिखाती है। चमक सिर्फ कैमरे की नहीं होती, मेहनत और समझ से भी शोहरत मिलती है। आज वो स्क्रीन पर नहीं, लेकिन सक्सेस की लाइमलाइट में जरूर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें