सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
अगर सरकारी बैंकों की बात करें, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7% तक की सबसे ऊंची FD ब्याज दर दे रहा है। एक साल की FD पर 6.60% और पांच साल की FD पर 6.50% रेट है। सरकारी बैंकों में यह सबसे आकर्षक ऑफर माना जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ भी मिलता है।
पंजाब एंड सिंध बैंक
यह बैंक अधिकतम 6.80% सालाना ब्याज दे रहा है। एक साल की अवधि पर 6.10% और पांच साल की अवधि पर 6.10% रेट है। स्थिर रिटर्न चाहने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है। इसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है।
इंडियन ओवरसीज बैंक
इस बैंक की अधिकतम FD ब्याज दर 6.75% है। एक साल की अवधि पर 6.60% और पांच साल की अवधि पर 6.30% रेट दिया जा रहा है। लंबे समय के निवेशकों को यहां सुरक्षित और स्थिर रिटर्न मिल सकता है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 6.70% तक का अधिकतम ब्याज दे रहा है। एक साल की अवधि पर 6.20% और पांच साल की अवधि पर 6.10% रेट है। यह भी निवेशकों के लिए भरोसेमंद सरकारी विकल्प है।
इंडियन बैंक
इंडियन बैंक की अधिकतम FD ब्याज दर 6.70% है। एक साल की अवधि पर 6.10% और पांच साल की अवधि पर 6% रेट है। स्थिर रिटर्न चाहने वाले ग्राहक यहां पैसा लगा सकते हैं।
SBM बैंक इंडिया
अगर प्राइवेट बैंकों की बात करें, तो SBM बैंक इंडिया 7.50% तक का अधिकतम FD ब्याज दे रहा है। एक साल की अवधि पर 7.05% और पांच साल की अवधि पर भी 7.50% रेट है।
बंधन बैंक
बंधन बैंक की अधिकतम FD ब्याज दर 7.40% है। एक साल और तीन साल की अवधि पर 7.25% रेट मिल रहा है, जबकि पांच साल की अवधि पर 5.85% है।
DCB बैंक
DCB बैंक 7.40% तक का अधिकतम ब्याज दे रहा है। एक साल और तीन साल की अवधि पर 7% रेट है, जबकि पांच साल की अवधि पर भी 7% रेट है।
जम्मू एंड कश्मीर बैंक
जम्मू एंड कश्मीर बैंक 7.30% तक का अधिकतम ब्याज दे रहा है। एक साल और तीन साल की अवधि पर 6.75% रेट है, जबकि पांच साल की अवधि पर 6.50% रेट मिल रहा है।
RBL बैंक
RBL बैंक की अधिकतम FD ब्याज दर 7.20% है। एक साल की अवधि पर 7%, तीन साल की अवधि पर 7.20% और पांच साल की अवधि पर 6.70% रेट है। (सोर्स: सभी बैंकों की वेबसाइट)