Get App

Home Loan EMI: ये 10 बैंक दे रहे सबसे सस्ता होम लोन, जानिए कितनी बनेगी EMI

Home Loan EMI: फेस्टिव सीजन में नया घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी। यूनियन बैंक से लेकर HDFC तक कई बैंक 7.3% से 9% तक की कम ब्याज दर पर होम लोन दे रहे हैं। यहां जानिए पूरी EMI डिटेल।

Edited By: Suneel Kumar
अपडेटेड Oct 28, 2025 पर 18:45
Home Loan EMI: ये 10 बैंक दे रहे सबसे सस्ता होम लोन, जानिए कितनी बनेगी EMI

Union Bank of India: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.3% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर मासिक किस्त करीब ₹39,670 होगी।

Canara Bank: केनरा बैंक भी 7.3% की दर से होम लोन ऑफर कर रहा है। यह दर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे आकर्षक मानी जा रही है।

Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन 7.45% ब्याज दर से शुरू होता है। ₹50 लाख के लोन पर 20 साल की EMI करीब ₹40,127 पड़ेगी।

Punjab National Bank: PNB भी 7.45% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। यह दर होम बायर्स के लिए किफायती विकल्प साबित हो सकती है।

State Bank of India: SBI 7.5% ब्याज दर से होम लोन ऑफर कर रहा है। ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर EMI लगभग ₹40,280 होगी।

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक प्राइवेट बैंकों में सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। 7.4% ब्याज दर पर ₹50 लाख के लोन की EMI ₹39,974 बनती है।

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज दर 7.7% से शुरू होती है। 20 साल के ₹50 लाख वाले लोन पर EMI करीब ₹40,893 होगी।

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक 7.99% की दर से होम लोन दे रहा है। ₹50 लाख के लोन पर EMI ₹41,791 पड़ेगी।

Axis Bank: एक्सिस बैंक 8.35% की ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। इस दर पर 20 साल के ₹50 लाख लोन की EMI ₹42,918 बनती है।

Yes Bank: यस बैंक का होम लोन 9% ब्याज दर से शुरू होता है। ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर मासिक EMI ₹44,986 होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें