Get App

घर में कितना सोना रख सकते हैं? जानें इनकम टैक्स के नियम

अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि घर पर कितना सोना रखना कानूनन सही है। क्या इनकम टैक्स रेड में सोना जब्त हो सकता है? सरकार ने सोने पर कोई तय सीमा नहीं लगाई है, लेकिन कुछ नियम जरूर हैं जिन्हें जानना जरूरी है

MoneyControl News
अपडेटेड Aug 20, 2025 पर 20:14
घर में कितना सोना रख सकते हैं? जानें इनकम टैक्स के नियम

अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि घर पर कितना सोना रखना कानूनन सही है। क्या इनकम टैक्स रेड में सोना जब्त हो सकता है?

सरकार ने घर पर रखने वाले सोने की कोई लिमिट तय नहीं की है। आप जितना चाहें सोना रख सकते हैं, बस उसका सोर्स वैलिड होना चाहिए।

सोना आपकी घोषित आय, सेविंग्स या विरासत से होना चाहिए। तभी इसे सुरक्षित माना जाएगा।

इनकम टैक्स रेड के दौरान, बिना कागज दिखाए भी इतना सोना जब्त नहीं किया जाएगा।
विवाहित महिला: 500 ग्राम
अविवाहित महिला: 250 ग्राम
पुरुष: 100 ग्राम

अगर आपके पास बिल या विरासत के कागज हैं, तो आप तय सीमा से ज्यादा सोना भी सुरक्षित रख सकते हैं।

घर में सोना रखना टैक्स योग्य नहीं है। टैक्स तभी जुड़ता है जब सोने का सोर्स न बताया जा सके।

अगर सोने का सोर्स आप साबित नहीं कर पाए, तो इनकम टैक्स जांच के दौरान परेशानी बढ़ सकती है।

सोने के खरीद बिल, इनवॉइस और विरासत संबंधी रिकॉर्ड संभालकर रखें। ये आपके सोने की असली सुरक्षा हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें