Get App

ये हैं मलेशिया के सबसे अमीर कारोबारी की बेटी, अब संभालेंगी 18000 करोड़ का Shangri-La एशिया का कारोबार

Shangri-La होटल्स की चेयरपर्सन कुओक हुई क्वोंग मलेशिया के सबसे अमीर कारोबारी की बेटी हैं। अब 18000 करोड़ के Shangri-La एशिया के कारोबार को संभालेंगी। जानियें पिता से और क्या मिला विरासत में..

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 18:30
ये हैं मलेशिया के सबसे अमीर कारोबारी की बेटी, अब संभालेंगी 18000 करोड़ का Shangri-La एशिया का कारोबार

47 साल की कुओक हुई क्वोंग Shangri-La Asia की चेयरपर्सन और एग्जिक्युटिव डायरेक्टर हैं।

उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और मशहूर कारोबारी रॉबर्ट कुओक की बेटी हैं।

क्वोंग ने 2016 में कंपनी में एग्जिक्युटिव डायरेक्टर के रूप में शुरुआत की और 2017 में चेयरपर्सन बनीं।

CEO का कार्यभार - 2022 में Lim Beng Chi के इस्तीफे के बाद उन्होंने कंपनी की लीडरशिप संभाली।

उन्हें हर महीने करीब HK$576,000 सैलरी मिलती है और उनके पास Kerry Group में 5% से ज्यादा हिस्सेदारी है।

Shangri-La ग्रुप का विस्तार - कंपनी के पास 100 से ज्यादा लग्जरी होटल्स हैं जो चार ब्रांड्स के तहत चलती हैं—Shangri-La, Kerry Hotels, JEN, और Traders। 2024 में कंपनी की आमदनी US$2.19 बिलियन रही, लेकिन मुनाफा 12.3% घटकर US$161.4 मिलियन रह गया।

कोरोना काल में कंपनी ने होटल इंडस्ट्री में सबसे कम छंटनी की, जो उनके कर्मचारियों के प्रति अच्छे रवैये को दर्शाता है।

क्वोंग ने 2022 में साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की CEO की भूमिका भी कुछ महीनों के लिए निभाई।

उनके पिता रॉबर्ट कुओक की संपत्ति US$11.4 बिलियन है—वे मलेशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।उनके पिता रॉबर्ट कुओक की संपत्ति US$11.4 बिलियन है—वे मलेशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें