
1. ESAF Small Finance Bank: 444 दिनों की FD पर 8.10% ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटिजन्स के लिए यह रिटर्न और आकर्षक हो सकता है।
2. Jana Small Finance Bank: 2 से 3 साल और 5 साल की डिपॉजिट पर 8.00% ब्याज मिल रहा है। यह छोटे निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है।
3. Suryoday Small Finance Bank: 5 साल की अवधि पर बैंक 8.10% का रिटर्न ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटिजन्स को यहां अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।
4. Utkarsh Small Finance Bank: 2 से 3 साल की FD पर 8.15% ब्याज दे रहा है। यह इस समय बाजार की सबसे ऊंची दरों में से एक है।
5. Bandhan Bank: 2 से 3 साल से कम अवधि की FD पर 7.70% ब्याज मिल रहा है। यह प्राइवेट सेक्टर में प्रतिस्पर्धी रिटर्न है।
6. DCB Bank: 37-38 महीनों की FD पर 7.70% ब्याज और 70 साल से ऊपर के निवेशकों को 0.05% अतिरिक्त ब्याज देता है।
7. RBL Bank: 18 महीने से 3 साल तक की डिपॉजिट पर 7.70% ब्याज। सुपर सीनियर सिटिजन्स को 0.25% ज्यादा रिटर्न मिलता है।
8. YES Bank: 3 साल से कम 5 साल की FD पर 7.75% ब्याज दे रहा है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है।
9. Central Bank of India: 2222 या 3333 दिनों की FD पर 7.25% ब्याज। सुपर सीनियर्स को इस पर और अतिरिक्त लाभ मिलता है।
10. Indian Bank और IOB: दोनों बैंक 444 दिनों की FD पर 7.20% ब्याज दे रहे हैं। 80 वर्ष से ऊपर वालों को 0.25% अतिरिक्त ब्याज मिलता है।