
ICICI बैंक का 2 से 10 साल का FD प्लान
ICICI बैंक भी 2 से 10 साल की अवधि वाली FD पर सीनियर सिटीजंस को 7.10% ब्याज दे रहा है। यह दर सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.5% अधिक है।
कोटक महिंद्रा बैंक का 23 महीने का FD ऑफर
कोटक महिंद्रा बैंक 23 महीने की FD पर 7.1% ब्याज दर सीनियर सिटीजन को दे रहा है। ये दर 20 अगस्त 2025 से लागू है।
फेडरल बैंक का 999 दिन का FD प्लान
फेडरल बैंक 999 दिन की FD पर सीनियर सिटीजंस को 7.2% ब्याज दे रहा है, जो इस सूची में सबसे अधिक रेट्स में से एक है।
भारतीय स्टेट बैंक का 2 से 3 साल का FD प्लान
SBI 2 से 3 साल की FD पर सीनियर सिटीजंस को 6.95% ब्याज दर दे रहा है, जो आम ग्राहकों के लिए 6.45% है।
यूनियन बैंक का 3 साल का FD प्लान
यूनियन बैंक सीनियर सिटीजंस को 3 साल की FD पर 6.6% ब्याज दे रहा है, जो आम ग्राहकों की तुलना में बेहतर है।
पंजाब नेशनल बैंक की FD दर
पंजाब नेशनल बैंक 390 दिन की FD पर सीनियर सिटीजंस को 7.10% ब्याज की पेशकश करता है। यह दर 1 सितंबर 2025 से लागू है।
कैनरा बैंक का 444 दिन का FD प्लान
कैनरा बैंक सीनियर सिटीजंस को 7% ब्याज दर दे रहा है, जबकि आम ग्राहकों के लिए यह दर 6.5% है।