Get App

FD Interest Rate: ये 10 सरकारी बैंक दे रहे FD पर तगड़ा ब्याज, निवेश से पहले चेक करें रेट

FD Interest Rate: 10 बड़े सरकारी बैंक FD पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। निवेश से पहले चेक करें सभी बैंकों के FD रेट।

Edited By: Suneel Kumar
अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 17:27
FD Interest Rate: ये 10 सरकारी बैंक दे रहे FD पर तगड़ा ब्याज, निवेश से पहले चेक करें रेट

Central Bank of India
यह बैंक एफडी पर सबसे अधिक 7% तक ब्याज दे रहा है, जो पब्लिक सेक्टर बैंकों में सबसे ज्यादा है। 1 साल से लेकर 5 साल तक की सभी अवधि में यह बैंक 6.5% या उससे ऊपर की दर दे रहा है।

Indian Bank
इंडियन बैंक की 1 साल की FD दर सबसे कम 6.10% है, लेकिन इसकी अधिकतम दर 6.90% है। लंबे समय की FD के लिए यह थोड़ी कम रिटर्न देने वाला विकल्प साबित हो सकता है।

Indian Overseas Bank
यह बैंक 1 साल की FD पर 6.60% और अधिकतम 6.75% ब्याज दे रहा है। 5 साल की अवधि पर इसकी दर 6.30% है, जो कई अन्य बैंकों से बेहतर है।

Canara Bank
कैनरा बैंक की सभी अवधि की FD पर ब्याज दर 6.50% है। यह स्थिर रिटर्न देने वालों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है।

Punjab National Bank (PNB)
PNB 1 साल की FD पर 6.40% और अधिकतम 6.70% तक ब्याज दे रहा है। 5 साल तक की FD के लिए भी इसकी दर 6.50% तक जाती है।

Bank of India
बैंक ऑफ इंडिया 1 साल की FD पर 6.50% और अधिकतम 6.70% ब्याज देता है। 5 साल की FD के लिए ब्याज दर 6.00% है।

Bank of Baroda
बैंक ऑफ बड़ौदा की अधिकतम ब्याज दर 6.60% है, जबकि 5 साल की FD पर 6.40% रिटर्न मिलता है। यह एक संतुलित रिटर्न वाला विकल्प हो सकता है।

UCO Bank
यूको बैंक 1 साल पर 6.25% और अधिकतम 6.70% ब्याज दे रहा है। हालांकि, 5 साल की FD पर यह केवल 6.10% ब्याज देता है।

State Bank of India (SBI)
एसबीआई की 1 साल की FD पर दर 6.25% और अधिकतम 6.60% है। 5 साल के लिए इसकी दर 6.05% है, जो कुछ अन्य बैंकों से कम है।

Union Bank of India
यूनियन बैंक सभी अवधि में संतुलित रिटर्न दे रहा है। इसकी 1 साल और 3 साल की FD पर ब्याज दर 6.60% है, जबकि 5 साल की FD पर यह 6.25% है। (सोर्स: पैसाबाजार.कॉम)

Suneel Kumar

मनीकंट्रोल में चीफ सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे सुनील कुमार 2017 से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। इन्हें बिजनेस से जुड़ी चीजें लिखना और पढ़ना पसंद है। साथ ही, इन्हें साइंस, टेक्नोलॉजी और क्रिकेट में भी दिलचस्पी है। सुनील ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इनसे Suneel.Kumar@nw18.com पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags: #banking #FD

First Published: Jul 24, 2025 5:27 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें