Get App

Education Loan: एजुकेशन लोन लेना चाहते हैं? ये 10 बैंक दे रहे सबसे सस्ता कर्ज

Education Loan: विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन लेना चाहते हैं? आइए जानते हैं कि किस बैंक से लोन लेना बेहतर रहेगा और किसकी ब्याज दर सबसे कम है।

Suneel Kumar
अपडेटेड Jul 13, 2025 पर 21:49
Education Loan: एजुकेशन लोन लेना चाहते हैं? ये 10 बैंक दे रहे सबसे सस्ता कर्ज

PNB: पंजाब नेशनल बैंक 8.35% की सबसे कम ब्याज दर पर विदेश पढ़ाई के लिए लोन देता है। ₹50 लाख के 15 साल के लोन पर EMI सिर्फ ₹48,798 बनती है।

Union Bank of India: यूनियन बैंक की ब्याज दर 8.50% से शुरू होती है। ₹50 लाख के लोन पर 15 साल के लिए EMI करीब ₹49,237 आती है।

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दर 8.65% से शुरू होती है। EMI करीब ₹49,678 होती है, जो बड़े ब्रांड और सिक्योरिटी के साथ आती है।

Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा 8.7% पर लोन देता है, ₹50 लाख के लिए EMI ₹49,825 है। यह बैंक प्रोसेसिंग में तेज और ट्रांसपेरेंट माना जाता है।

Indian Overseas Bank: IOB की दर 8.75% से शुरू होती है। ₹50 लाख लोन पर 15 साल की EMI ₹49,947 बनती है, जो निजी बैंकों से सस्ती है।

Canara Bank: केनरा बैंक की ब्याज दर 9.5% है। EMI ₹52,211 होती है। यह बैंक अक्सर आसान मोरेटोरियम और लंबी अवधि की सुविधा देता है।

Central Bank of India: इसकी शुरुआती ब्याज दर 10.05% है। ₹50 लाख लोन पर EMI ₹53,883 बनती है, जो बजट में दबाव डाल सकती है।

ICICI Bank: ICICI की ब्याज दर 10.25% से शुरू होती है। EMI ₹54,498 होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फास्ट और डिजिटल है।

Bank of India: BOI 10.85% ब्याज लेता है, और सिर्फ 7 साल का टेन्योर ऑफर करता है। EMI ₹56,630 बनती है, जो सबसे महंगी में से एक है।

Axis Bank: एक्सिस बैंक की शुरुआती दर 11.08% है। ₹50 लाख लोन पर EMI ₹57,081 है। हालांकि, प्रोसेसिंग डिजिटल और सर्विस तेज है। (सभी बैंकों के लोन रेट 9 जुलाई 2025 तक)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें