स्टाफिंग सॉल्यूशंस से जुड़ी कंपनी Quess Corp के प्रमोटर अजीत आइजैक ने बेंगलुरु के कोरामंगला एरिया में 9,507 स्क्वेयर फीट का एक बंगला 52 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्होंने यह प्रॉपर्टी सिंगापुर के एक एनआरआई से खरीदी है। प्रॉपर्टी को जून में रजिस्टर्ड कराया गया था।
यह प्रॉपर्टी कोरामंगला के तीसरे ब्लॉक में है जिससे बिलिनेयर्स का ठिकाना भी कहा जाता है। इस एरिया में छह ब्लॉक हैं और इनमें से केवल तीसरा ब्लॉक बड़े प्लॉट साइज और बिलिनेयर्स की बड़ी संख्या के कारण सबसे महंगा है।
मनीकंट्रोल ने प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़े डॉक्युमेंट की कॉपी देखी है।
इस बारे में आइजैक को भेजी गई ईमेल का कोई उत्तर नहीं मिला।
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने से मिली रकम से इस एरिया में लगभग 10,000 स्क्वेयर फीट की प्रॉपर्टी 45,000 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट के रेट पर खरीदी थी। उन्होंने 2016 में भी इसी एरिया में लगभग 25,000 स्क्वेयर फीट की प्रॉपर्टी ली थी।
ब्रोकर्स ने बताया कि बेंगलुरु की एक पाइप कंपनी के मालिक ने भी हाल ही में कोरामंगला में एक महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है।
एक स्थानीय ब्रोकर ने कहा कि रईस बायर्स बड़े साइज के प्लॉट्स के लिए अधिक कीमत देने को तैयार हैं क्योंकि इनकी संख्या कम है।