Bank of Baroda Q2 Result: सितंबर तिमाही में मुनाफा 24% बढ़कर 2,088 करोड़ पहुंचा, एसेट क्वालिटी में भी सुधार

Bank of Baroda का नेट इंटरेस्ट इनकम 2% बढ़कर 7,566 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 10:06 AM
Story continues below Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने बुधवार को मौजूदा वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे Bank of Baroda Q2 Results) जारी किए। सरकारी सेक्टर के बैंक ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 24 पर्सेंट बढ़कर 2,088 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,679 करोड़ रुपये था।

Bank of Baroda का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) दूसरी तिमाही में 2 पर्सेंट बढ़कर 7,566 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 7,508 करोड़ रुपये था। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) भी दूसरी तिमाही में बढ़कर 2.85 पर्सेंट रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2.78 पर्सेंट था। बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो सितंबर तिमाही में 83.43 पर्सेंट रहा।

मोतीलाल ओसवाल के 2 पसंदीदा शेयर जिनमें हो सकती है डबल डिजिट कमाई

तिमाही आधार पर बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ। ग्रॉस एडवांसेज के मुकाबले ग्रॉस नॉ-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) जून तिमाही में 8.86 पर्सेंट से घटकर 8.1 पर्सेंट हो गया। सितंर तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA घटकर 59,504 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 65,698 करोड़ रुपये था।

ग्रॉस एडवांसेज के मुकाबले बैंक का नेट NPA घटकर 2.8 पर्सेंट पर आ गया, जो इसकी पिछली तिमाही यानी जून तिमाही में 3.03 पर्सेंट था। बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर NSE पर 4.65 पर्सेंट गिरकर 101.40 रुपये पर बंद हुए।

Tarsons Products IPO: इस दिग्गज कंपनी का 15 नवंबर को खुलेगा आईपीओ, 635-662 रुपये रखा गया प्राइस बैंड, जानिए बाकी डिटेल


बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर साल 2021 में अब तक करीब 57 पर्सेंट बढ़ा है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 114.83 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।