SBI Q1: देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने 30 जून 2021 के खत्म हुई पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का मुनाफा 6374 करोड़ रुपए के अनुमान के मुकाबले 6504 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, ब्याज आय (NII) 28894.6 करोड़ रुपए के अनुमान के मुकाबले 27,638 करोड़ रुपए पर रहा है। बता दें कि इसके पिछले साल की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 4189 करोड़ रुपए और आय 26641 करोड़ रुपए रही थी।
प्रतिशत आधार पर देखें तो सालाना आधार पर SBI के मुनाफे में 55.3 फीसदी और ब्याज आय में 3.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
पहली तिमाही में SBI का ग्रॉस NPA तिमाही आधार पर 4.98% फीसदी से बढ़कर 5.32% पर और Net NPA 1.50% फीसदी से बढ़कर 1.77% पर आ गया है। रुपए में देखें को इस अवधि में बैंक का Gross NPA पिछली तिमाही के 1.26 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 1.34 रुपए पर और Net NPA पिछली तिमाही के 36,809 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 43,152 लाख करोड़ रुपए रही है।
इस अवधि में कंपनी के नए एनपीए (Fresh Slippages) 15,666 करोड़ रुपए पर और Gross Slippages 16,298 करोड़ रुपए पर रहा है। पहली तिमाही में बैंक की लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 5.8% पर रही है।
पहली तिमाही में SBI की अन्य आय पिछले साल के इसी अवधि के 7,957.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 11,802 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक की प्रॉविजनिंग 11,051 करोड़ रुपए से बढ़कर 10,052 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, पिछले साल की पहली तिमाही में बैंक ने 12,501 करोड़ रुपए की प्रॉविजनिंग की थी।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में SBI का NPA के लिए किया गया प्रॉविजन 9,914.2 करोड़ रुपए से घटकर 5,029.8 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, पिछले साल की पहली तिमाही में बैंक ने एनपीए के लिए 9,420 करोड़ रुपए की प्रॉविजनिंग की थी।