ITR भरने से पहले अब 'एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट' से चेक करें अपनी हर कमाई, यूं कर सकते हैं डाउनलोड

आयकर विभाग ने Annual Information Statement नाम से एक नई सुविधा लॉन्च की है

अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 9:52 AM
Story continues below Advertisement

अभिषेक अनेजा

इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने आयकर रिटर्न (Income Tax Return) भरने की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए "एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (Annual Information Statement)" नाम से एक नई सुविधा लॉन्च की है। Annual Information Statement (AIS) का लंबे समय से इंतजार किया था। टैक्सपेयर्स अब अपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) को फाइल करने से पहले इसे नए एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट से सत्यापित कर सकते हैं और भविष्य में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नोटिस का सामना करने से बच सकते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021 के बजट भाषण में कहा था कि ITR फाइलिंग की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए अब लिस्टेड शेयरों से होने वाले कैपिटल गेन, डिवेंडड इनकम और बैंकों व पोस्ट ऑफिस से मिलने वाले इंटरेस्ट आदि जैसी जानकारियां पहले से ही इनकम टैक्स रिटर्न में भरी हुई मिलेंगी। अभी तक, सैलरी से होने वाली आय, टैक्स पेमेंट और टीडीएस आदि की जानकारी TRACES पोर्टल पर उपलब्ध फॉर्म 26AS में पहले से मौजूद रहती हैं।

Aadhaar Update: अब ऑफलाइन भी करा सकते हैं आधार का वैरिफिकेशन, जानें नया नियम

पहले अक्सर ऐसा होता था कि टैक्सपेयर्स शेयर/म्यूचुअल फंड की बिक्री पर हुए कैपिटल गेन, डिविडेंट, फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग अकाउंट पर मिलने ब्याज जैसे किसी टैक्सेबल इनकम की जानकारी ITR में देना भूल जाते थे। हाल के सालों में, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कई टैक्स पेयर्स को ITR रिटर्न  में अंतर पाए जाने पर नोटिस जारी किए हैं।

हालांकि अब टैक्सपेयर्स के लिए ITR फाइलिंग की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए इनकम टैक्स विभाग ने एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) लॉन्च किया है। एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट में इंटरेस्ट, डिविडेंड, शेयर ट्रांजैक्शन, म्यूचुअल फंड ट्रांजैक्शन, फॉरेन रेमिटेंस इंफॉर्मेशन जैसी अतिरिक्त जानकारियां को ITR फाइलिंग के उद्देश्य से स्टोर कर रखेगा।


सिर्फ 2 दिन में 50 अरब डॉलर घटी Elon Musk की संपत्ति, धड़ाम हुए उनकी कंपनी Tesla के शेयर

एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) को कैसे डाउनलोड करें-
स्टेप 1. अपने पैन और पासवर्ड की मदद से इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉग-इन करिए।
स्टेप 2. Menu में "Service" टैब पर क्लिक करिए, फिर इसमें “Annual Information Statement (AIS)” विकल्प पर क्लिक करिए।
स्टेप 3. यहां आपके सामने एक पॉप-अप विंडो खुलेगा, जिसमें आपको “Proceed” पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4. अब आपके  “AIS” होमपेज खुलेगा।
स्टेप 5. “AIS” होमपेज पर दिए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
स्टेप 6. “Instructions” और “Activity History” के बीच में दिए गए “AIS” टैब पर क्लिक करिए।
स्टेप 7. अब आपके सामने डाउनलोड के लिए दो विकल्प आएगा। पहसा, टैक्सपेयर इंफॉर्मेशन सिस्टम (TIS) और दूसरा एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS).
स्टेप 8. AIS टैब में PDF डाउनलोड पर क्लिक करें। PDF ओपन करने पर आपसे पासवर्ड पूछेगा। यह पासवर्ड आपका पैन कार्ड नंबर + जन्मतिथि होगा। उदाहरण के लिए अगर आपका पैन कार्ड नंबर AAAAA1234A है और आपकी जन्म तिथि 21 जनवरी 1991 है, तो आपका पासवर्ड AAAAA1234A21011991 होगा।

(लेखक पेशे से CA हैं)

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।