Apple ने M2 चिप वाले कुछ 2023 Mac मिनी मॉडल के लिए एक सर्विस प्रोग्राम लॉन्च किया है। ये सर्विस प्रोग्राम ऐसे मॉडल के लिए है जिनमें एक गंभीर दिक्कत आ रही है और जो पावर ऑन या चालू नहीं हो रहे हैं। कंपनी का कहना है कि यह समस्या 16 जून, 2024 और 23 नवंबर, 2024 के बीच निर्मित यूनिट्स में मिल रही हैं जो कि प्रतिशत के लिहाज से काफी कम हैं। कंपनी ने इसके लिए इस अवधि में बने पात्र डिवाइस के लिए निःशुल्क रिपेयर की पेशकश की है। अगर आपका Mac मिनी इस अवधि में आता है और उसमें नो पावर या चालू नहीं होने की समस्या आ रही है, तो Apple आपसे अपने डिवाइस के सीरियल नंबर को उसकी सपोर्ट साइट पर लुकअप टूल का उपयोग करके चेक करने का आग्रह कर रहा है। पात्र डिवाइस की Apple स्टोर या Apple अधिकृत सेवा प्रदाताओं के माध्यम से निःशुल्क सर्विस की जाएगी।
यह एक ग्लोबल रिपेयर प्रोग्राम है। हालांकि Apple ने स्पष्ट किया है कि यह सर्विस जहां इस डिवाइस की खरीदारी हुई है उस देश या क्षत्र तक ही सीमित हो सकती है। इस डिवाइस के अंतरराष्ट्रीय खरीदार या यूजर्स जो देश बदल चुके हैं, उन्हें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए।
महत्वपूर्ण बात यह है कि सेवा मुफ्त होने के बावजूद, यह पहल मैक मिनी की मानक वारंटी ( Mac mini’s standard warranty)को आगे नहीं बढ़ाती है। इसके बजाय, Apple का कहना है कि यह प्रोग्राम ओरिजनल रिटेल सेल की तिथि से तीन साल के लिए पात्र यूनिट्स को कवर करेगा। यह प्रोग्राम ग्राहकों को एक उदार सेवा विंडो प्रदान करेगा, भले ही वे सामान्य एक साल की वारंटी या AppleCare+ कवरेज से बाहर हों।
बता दें कि M2 के साथ Mac मिनी को Apple के बढ़ते Apple सिलिकॉन-बेस्ड Mac लाइनअप के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था। इसे इसके कॉम्पैक्ट साइड और परफॉर्मेंस-टू-प्राइस रेशियो के लिए सराहा गया था। हालांकि Apple ने पावर फेलियर का सटीक कारण नहीं बताया है, लेकिन ऐसे प्रोग्राम आमतौर पर केवल एक हार्डवेयर त्रुटि की पहचान होने के बाद ही पेश किए जाते हैं।
अगर आपके पास 2023 मैक मिनी है और आपको पावर की समस्या आ रही है, तो अभी अपना सीरियल नंबर चेक करने में समझदारी है। भले ही आपका डिवाइस अभी भी काम कर रहा हो, यह प्रोग्राम भविष्य में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा जाल (crucial safety net) हो सकता है।