2022 MG Gloster: भारत लॉन्च हुई नई MG Gloster, जानें इस ऑल न्यू SUV की कीमत और फीचर्स

2022 MG Gloster: MG Gloster को 4x4 और 4x2 ड्राइवट्रेन लेआउट दोनों में पेश किया गया है। यह तीन अलग-अलग ट्रिम्स में आती है- सुपर (Super), शार्प (Sharp) और सेवी (Savy)

अपडेटेड Aug 31, 2022 पर 6:31 PM
Story continues below Advertisement
भारत लॉन्च हुई नई MG Gloster

MG Motor India ने आज देश में 2022 MG Gloster SUV लॉन्च कर दी है। अपडेटेड मॉडल एक ट्वीक्ड एक्सटीरियर डिजाइन के साथ आता है। यह i-smart टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है। इस ऑल न्यू SUV 31.99 लाख (शुरुआती कीमत) की एक्स-शोरूम कीमत के साथ आती है।

MG Gloster को 4x4 और 4x2 ड्राइवट्रेन लेआउट दोनों में पेश किया गया है। यह तीन अलग-अलग ट्रिम्स में आती है- सुपर (Super), शार्प (Sharp) और सेवी (Savy)

इसके अलावा, MG नई MG Gloster को छह और सात सीटर ऑप्शन में निकालेगी। एगेट रेड, मेटल ब्लैक, वार्म व्हाइट और मेटल ऐश, SUV के चार कलर ऑप्शन हैं।


डिजाइन के लिहाज से, 2022 एमजी ग्लोस्टर में एक अपडेटेड एक्सटीरियर है, जिसमें इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं। क्रोम सराउंड, कंट्रास्ट-कलर्ड स्किड प्लेट्स और फॉग लाइट के साथ बड़ी थ्री-स्लैट ग्रिल है। SUV में क्रोम डोर हैंडल, LED टेल लाइट्स, क्वाड-टिप एग्जॉस्ट और साइड स्टेप्स हैं।

2022 MG Gloster: कीमत

  • 2022 MG Gloster Super 4X2- 31.99 लाख रुपए
  • 2022 MG Gloster Sharp 4X2- 36.87 लाख रुपए
  • 2022 MG Gloster Savvy 7S 4X2- 38.44 लाख रुपए
  • 2022 MG Gloster Savvy 6S 4X2- 38.44 लाख रुपए
  • 2022 MG Gloster Savvy 7S 4X4- 40.77 लाख रुपए
  • 2022 MG Gloster Savvy 6S 4X4- 40.77 लाख रुपए

MG Gloster के दूसरे फीचर्स

इंटीरियर की बात करें, तो नई MG Gloster में 75 कनेक्टेड-कार फीचर्स के साथ 31.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट है। राइडर्स के लिए नए फीचर्स में लाइव वेदर अपडेट, म्यूजिक सिस्टम के लिए रिमोट फंक्शन, एम्बिएंट लाइटिंग और i-Smart 2.0 ऐप के जरिए AC शामिल हैं। नई SUV में 12 स्पीकर साउंड सिस्टम है।

MG Gloster, डोर ओपन वार्निंग (DOW), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (RCTA) और लेन चेंज असिस्ट (LCA) जैसी सेगमेंट में फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स के अलावा मौजूदा Gloster के एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) के साथ आती है।

Maruti Suzuki की एयरबैग यूनिट में खामी, कंपनी ने वापस मंगाई 166 कारें

SUV 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन से ऑपरेट है, जो 161bhp और 375Nm का टार्क जनरेट करता है। एक ट्विन-टर्बो वर्जन है, जो 215bhp और 480Nm का टार्क दे सकता है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 31, 2022 6:28 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।