Volkswagen Virtus Launch : फोक्सवैगन की बहु प्रतीक्षित मिड साइज सेडान गुरुवार को लॉन्च हो गई। भारत में 1.0 TSI Comfortline वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11.21 लाख रुपये है और 1.5 TSI GT टॉप वेरिएंट की शुरुआती कीमत 17.91 लाख रुपये है। इस प्री बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। नई Volkswagen Virtus जर्मनी की कार कंपनी का VW Group के India 2.0 project के अंतर्गत दूसरा प्रोडक्ट है।
इन 6 रंगों में मिलेगी वर्टुस
फोक्सवैगन ने यह दावा किया कि वर्टुस सेडान अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बड़ी सबसे ज्यादा स्पेस वाला मॉडल है।
वर्टुल भारत में छह रंगों में उपलब्ध है। ये रंग वाइल्ड चेरी रेड, कार्बन स्टील ग्रे, राइजिंग ब्लू, कैंडी व्हाइट, रिफ्लेक्स सिल्वर और कुरकुमा यलो हैं।
इन कंपनियों की कारों को टक्कर देगी वर्टुस
वर्टुस भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान सेगमेंट में होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सिआज, ह्युंडई वरना और स्कोडा स्लाविया को टक्कर देगी।
नई Volkswagen Virtus जर्मनी की कार कंपनी का VW Group के India 2.0 project के अंतर्गत दूसरा प्रोडक्ट है। इससे पहले कंपनी ने Taigun SUV की पेशकश की थी। यह कार भारत केंद्रित MQB A0-IN platform पर आधारित है और इसके मैकेनिकल्स Skoda Slavia के साथ शेयर करती है।
दो इंजन ऑप्शन के साथ हुई पेश
वर्टुस (Virtus) भारत में दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश हुई है। पहली एक 1.0-litre TSI है जो 113 बीएचपी और 178 एनएम डेवलप करती है। यह 1.5-litre TSI motor में भी उपलब्ध है, जो 148 bhp की पावर और 250 Nm की पीक टार्क जेनरेट करेगी।
कार में होंगे ये खास फीचर्स
वर्टुस के लुक और फीचर्स की बात करें तो इसमें क्रोम सराउंड के साथ सिंगल स्लेट ग्रिल, इंटिग्रेटेड एल शेप एलईडी डीआरएल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, वाइड एयर डैम, शार्क फिन एंटिना, कॉन्ट्रास्ट ब्लैक ओआरवीएम, क्रोम इंसर्ट के साथ डोर हैंडल्स और स्लॉपिंग रूफलाइन के साथ ही डुअल टोन अलॉय व्हील्ज देखने को मिलेंगे।
फीचर्स की बात करें तो फॉक्सवैगन वर्टुस में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले सपोर्ट वाला 10 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ऑटोमैटिक एसी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ ही 6 एयरबैग्स, ईएससी, रियर पार्किंग सेंसर समेत कई सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे।